IND vs WI: रोहित का शतक, गिल का दोहरा शतक.! भारत ने किया रिकॉर्डतोड़ रन चेज, 405 रन भी पड़े कम..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने 406 रन का टारगेट हासिल करके ऐतिहासिक जीत हासिल की.

IND vs WI 2nd ODI: टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में एक रिकॉर्डतोड़ जीत हासिल की. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट इतिहास का सबसे रोमांचक और अविश्वसनीय रन चेज देखने को मिला. इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. वनडे क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका था जब कैरेबियाई टीम ने 400 का आंकड़ा पार किया. लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने इस नामुमकिन से दिखने वाले 406 रनों के टारगेट को भी बौना साबित कर दिया और अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज कर दिखाया.

वेस्टइंडीज ने पहली बार छुआ 400 का आंकड़ा

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के तेज गेंदबाजी को आड़े हाथों लिया. सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने सिर्फ 65 गेंदों में शतक पूरा किया और कुल 68 गेंदों में 9 चौकों और 5 छक्कों के दम पर 101 रन ठोके. वहीं, कप्तान शे होप को 27 रन के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला, जब शॉर्ट मिडविकेट पर विराट कोहली के हाथों से उनका कैच छूटा. होप ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए 94 गेंदों में 104 रनों की कप्तानी पारी खेली.

इसके बाद आमिर जांगू ने सिर्फ 69 गेंदों में अपना दूसरा वनडे शतक जड़ा और 114 रनों की नाबाद पारी खेली. यह वनडे क्रिकेट में पहला मौका था जब वेस्टइंडीज के तीन बल्लेबाजों ने एक ही मैच में शतक जड़े. जिसके चलते विंडीज ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाकर पहली बार वनडे में 400 रन का आंकड़ा छुआ. इस दौरान भारत की ओर से गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए.

रन चेज में गिल का महा-तांडव और रोहित की आंधी

406 रनों के पहाड़ जैसे टारगेट के सामने भारतीय सलामी जोड़ी ने पहली ही गेंद से आक्रामक तेवर दिखाए. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने 75 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 101 रन की तेजतर्रार पारी खेली. वहीं, गिल ने 117 गेंदों में वनडे इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के बाद रुकने का नाम नहीं लिया. वो 133 गेंदों पर 26 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 223 रन बनाकर नाबाद रहे. जिसके चलते भारत ने 9.33 के हैरतअंगेज रन रेट से खेलते हुए 43.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 406 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली.

बता दें, वनडे क्रिकेट के इतिहास में ये सिर्फ दूसरा मौका है जब किसी टीम ने 400 या उससे ज्यादा रन का टारगेट हासिल किया है. वहीं, भारतीय टीम ने अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ये उपलब्धि हासिल की है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment