🇮🇳
Happy Independence Day 2026 Wishes: 15 अगस्त के खास मौके पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी ये लाइंस। इनका हर एक शब्द दिल को छू जाने वाला है। कम शब्दों में देश के प्रति अपना प्रेम व्यक्त करना चाहते हैं, तो 25+ शायरियों का ये कलेक्शन आपको जरूर देखना चाहिए।

Happy Independence Day 2026 Wishes: 15 अगस्त का दिन हर भारतीय के लिए देशप्रेम और गौरव से भरा हुआ दिन होता है। इस दिन पूरे देशभर में आजादी का जश्न मनाया जाता है। हर गली-नुक्कड़, स्कूल-कॉलेज और दफ्तर में बस भारत माता की जय और दिल में देशप्रेम भर देने वाले गीतों के बोल ही सुनाई पड़ते हैं। इस खास दिन पर सभी भारतवासी एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी भेजते हैं। आजकल तो डिजिटल जमाना है, तो दूर बैठे रिश्तेदारों और दोस्तों को फोन के जरिए शुभकामनाएं भेजना आसान हो जाता है। आप भी उन्हें देशप्रेम से भरे संदेशों और शायरियों के जरिए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। कुछ चुनिंदा और देशभक्ति से भरी हुई लाइंस यहां हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

15 अगस्त पर भेजने के लिए चुनिंदा संदेश और शायरियां
1) मिट्टी की खुशबू, तिरंगे की शान,
भारत मेरा सबसे महान,
वीरों के बलिदान को करें सलाम,
गूंजे हर दिल में जय हिंद का नाम।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
2) कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
जय हिंद, जय भारत!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
3) जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता,
नोटों में भी सिमटकर और सोने में भी लिपटकर मरे हैं कई,
पर तिरंगे से खूबसूरत कोई पैरहन नहीं होता।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4) आओ झुककर सलाम करें उनको,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
जय हिंद, जय भारत!

5) ना पूछो जमाने से कि क्या मेरी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
जय हिंद, जय भारत!
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
6) ना सरकार मेरी है, ना रोब मेरा है,
ना बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गुरूर है,
मैं भारत का हूं और भारत मेरा है।
जय हिंद, जय भारत!
7) तैरना है तो समंदर में तैरो, नदी-नालों में क्या रखा है,
प्यार करना है तो वतन से करो, बेवफा लोगों में क्या रखा है।
जय हिंदी, जय भारत!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
8) न हिंदू, न मुस्लिम, न सिख, न ईसाई,
भारत की मिट्टी ने सबकी पहचान बनाई।
तिरंगा जब आसमान में लहराता है,
हर भारतीय का दिल गर्व से भर जाता है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

9) वतन की मिट्टी से बढ़कर कोई दौलत नहीं,
तिरंगे से खूबसूरत कोई मोहब्बत नहीं।
जिस देश ने हमें पहचान दी दुनिया में,
उस भारत से बड़ी कोई जन्नत नहीं।
जय हिंद, जय भारत!
10) जिस मिट्टी में जन्म लिया, उस पर नाज़ है,
भारत मेरा कल भी था, भारत मेरा आज है।
दुनिया चाहे जितना भी बदल जाए,
मेरे दिल में हिंदुस्तान सबसे खास है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
11) आओ आज फिर वतन से प्यार जताएं,
शहीदों के सपनों का भारत बनाएं।
नफरत की हर दीवार को मिलकर गिराएं,
तिरंगे के नीचे एक होकर मुस्कुराएं।
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
12) हवा में आज भी आजादी की खुशबू है,
हर दिल में तिरंगे की आरज़ू है।
ये देश यूं ही तरक्की करता रहे,
बस यही हर भारतीय की जुस्तजू है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

13) एक तिरंगा, एक देश, एक अरमान रहे,
हर दिल में हिंदुस्तान की पहचान रहे।
भले अलग हों भाषा, धर्म और बोली,
लेकिन दिलों में भारत महान रहे।
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
14) न पूछो जमाने से कि हिंदुस्तान क्या है,
तिरंगे से पूछो कि आसमान क्या है।
जिसके लिए लाखों वीरों ने जान दी,
वो मेरा प्यारा हिंदुस्तान क्या है।
जय हिंद, जय भारत!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
15) शहीदों के सपनों का भारत सजाना है,
हर दिल में देशप्रेम जगाना है।
आजादी का ये पर्व सिर्फ उत्सव नहीं,
आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर हिंदुस्तान बनाना है।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
16) कभी गांधी की अहिंसा, कभी भगत का जुनून था,
आजादी का हर रास्ता मुश्किल मगर जुनून था।
उन वीरों ने जो सपना देखा था कभी,
उसे पूरा करना ही हमारा सुकून है।
जय हिंद, जय भारत!

17) तिरंगे की शान में हर दिल कुर्बान है,
भारत मां के वीरों पर हिंदुस्तान को अभिमान है।
आजादी का ये पर्व यूं ही रोशन रहे,
मेरे देश का नाम हमेशा ऊंचा रहे।
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
18) वीरों की कुर्बानी को कभी भुला न पाएंगे,
भारत की शान को हमेशा बढ़ाएंगे।
तिरंगा यूं ही आसमान में लहराता रहे,
मेरा हिंदुस्तान सदा मुस्कुराता रहे।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
19) दिल में देशप्रेम हो, जुबां पर भारत का नाम हो,
हर कदम पर वतन के लिए सम्मान हो।
तिरंगे की छांव में बीते जिंदगी,
बस यही दिल का अरमान हो।
भारत माता की जय!
20) सरहद की खामोशी में भी एक आवाज़ रहती है,
हर हिंदुस्तानी के दिल में भारत की धड़कन रहती है।
जय हिंद, जय भारत!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

21) तिरंगा हाथ में हो तो हौसला खुद बढ़ जाता है,
भारत का नाम आते ही सीना गर्व से तन जाता।
जय हिंद, जय भारत!
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
22) जो अब तक ना खौला वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम ना आये वो बेकार जवानी है।
जय हिंद, जय भारत!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
23) शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पे मरने वालों का यही बाक़ी निशां होगा।
भारत माता की जय!

24) तीन रंग का नहीं वस्त्र, ये ध्वज देश की शान हैं,
हर भारतीय के दिलों का स्वाभिमान हैं।
जय हिंद, जय भारत!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
25) अपनी आजादी को हम हरगिज़ मिटा सकते नहीं,
सर कटा सकते हैं लेकिन सर झुका सकते नहीं।
हर हिंद, जय भारत!
15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं!
26) हर करम अपना करेंगे, ऐ वतन तेरे लिए
दिल दिया है, जान भी देंगे
ऐ वतन तेरे लिए!
भारत माता की जय!

27) जब घायल हुआ हिमालय, खतरे में पड़ी आजादी
जब तक थी साँस लड़े वो, फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा,सो गये अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी, ज़रा याद करो क़ुर्बानी
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
28) हर दिल में हो तिरंगा
जुबां पर भारत का नाम हो,
इस स्वतंत्रता दिवस हमारी यही कामना है!
हैप्पी इंडिपेंडेंस डे।
29) न कोई रंग केसरिया से बढ़कर,
न कोई सुकून तिरंगे को लहराते देखने से बढ़कर।
जय हिंद!
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!



















