🏏
India vs World 11: एक तरफ टीम इंडिया और दूसरी ओर बाकी देशों के बेस्ट खिलाड़ियों से बनी एक टीम. ऐसा एक मैच देखने की ख्वाहिश तो भारतीय फैंस की रहती ही है. आने वाले वक्त में ये संभव हो सकता है और इसकी वजह बहुत खास है.
India vs World 11: एक तरफ भारतीय टीम, दूसरी ओर पूरी दुनिया. सुनने और पढ़ने में ऐसा लगता है, जैसे भारतीय क्रिकेट टीम अकेले ही पूरी दुनिया से भिड़ रही हो, सब उसके खिलाफ हों, कोई साजिश चल रही हो. बिल्कुल किसी फिल्म की तरह. मगर क्रिकेट के मैदान पर ‘वन vs वर्ल्ड’ का ये रूप थोड़ा अलग है और आने वाले वक्त में सच साबित हो सकता है. अगर सब कुछ सही रहा और BCCI का प्लान काम कर गया तो कुछ महीनों बाद टीम इंडिया vs वर्ल्ड-11 की एक टीम का मुकाबला हो सकता है.
क्या है BCCI का खास प्लान?
फिलहाल, 18 सितंबर को मुंबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सालाना बैठक (AGM) हुई. इस महाबैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई और कुछ अहम फैसले लिए गए. इनमें से ही एक फैसला BCCI के 100 साल पूरे होने के जश्न से जुड़ा है. दिसंबर 2028 में भारतीय बोर्ड के 100 साल पूरे हो जाएंगे और इस खास मुकाम तक पहुंचने की उपलब्धि को BCCI उतने ही खास अंदाज में सेलिब्रेट भी करना चाहता है.
दरअसल, बोर्ड की AGM में फैसला हुआ है कि दिसंबर 2027 से दिसंबर 2028 तक पूरे साल अलग-अलग तरीके से शताब्दी साल का उत्सव मनाया जाएगा. इसी उत्सव के तहत एक खास मुकाबला आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है. आनंद बाजार पत्रिका की एक रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया है कि BCCI भारतीय टीम और दुनिया के अन्य देशों के खिलाड़ियों को मिलाकर तैयार टीम के बीच एक मैच आयोजित करवाना चाहती है. इंडिया-11 vs वर्ल्ड-11 का ये मैच दिसंबर 2028 में आयोजित किया जा सकता है.
पहले भी हो चुका ऐसा खास मैच
हालांकि फिलहाल ये सिर्फ एक चर्चा ही है और इस पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है. ऐसे में किस फॉर्मेट में ये मुकाबला होगा, कहां ये मैच खेला जाएगा, इन मुद्दों पर फिलहाल फैसला अभी काफी दूर है. वैसे ये पहला मौका नहीं होगा जब BCCI इस तरह का कोई खास मैच आयोजित करेगी. इससे पहले दिसंबर 2024 में भी BCCI ने प्लेटिनम जुबली मैच आयोजित किया था. तब कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एक खास वनडे मैच खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने जीता था.



















1 thought on “India vs World 11: टीम इंडिया अकेले लेगी पूरी दुनिया से टक्कर, BCCI में चल रही सबसे खास मैच की तैयारी..पढ़ें पूरी ख़बर”