IPL 2026 : बेंगलुरु की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स को महज 75 रन पर किया ढेर..6.3 ओवर में 9 विकेट से चटाई धूल

🏏

DC vs RCB: IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम महज 75 रन पर ढेर हो गई।

DC vs RCB, IPL 2026: IPL 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का आमना-सामना हुआ। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिला, जो टीम के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हुआ। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की घातक गेंदबाजी के आगे दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम 75 रन पर ढेर हो गई। RCB की ओर से जोश हेजलवुड ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। वहीं, भुवनेश्वर कुमार ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। दिल्ली की ओर से अभिषेक पोरेल ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने महज 6.3 ओवर में 1 विकेट खोकर 76 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। RCB की ओर से विराट कोहली ने 23 और देवदत्त पड़िक्कल ने 34 रनों की पारी खेली। दिल्ली की ओर से काइल जैमीसन को एक सफलता मिली।

ये भी पढ़ें-



RCB की यह शानदार विजय IPL इतिहास की शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। RCB ने 81 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य हासिल कर लिया। IPL के इतिहास में शेष गेंदों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का कीर्तिमान मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज है। मुंबई इंडियंस ने साल 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स को वानखेड़े में 87 गेंद शेष रहते हरा दिया था।


↪️दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन, काइल जैमीसन।

↪️रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment