IPL 2026 : आज होगी रोहित शर्मा की वापसी? मुंबई और हैदराबाद के मैच से पहले क्या है ताजा अपडेट..पढ़ें पूरी ख़बर

🏏

Will Rohit Sharma Play Today: क्या रोहित शर्मा आज IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में खेल पाएंगे. रोहित मुंबई के लिए पिछले 3 मैचों से बाहर बैठे रहे हैं.

मुंबई इंडियंस के पिछले तीन मुकाबलों से रोहित शर्मा गायब रहे हैं. उन्हें IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में चोट आई थी, जिसके बाद से उन्हें मैदान पर नहीं देखा गया है. आज मुंबई इंडियंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद (MI vs SRH IPL 2026) के साथ होगी और प्लेऑफ में जाने की दृष्टि से MI के लिए यह मैच बहुत महत्वपूर्ण है.

एक तरफ मुंबई के फैंस आज बड़ी जीत देखना चाहेंगे, लेकिन साथ ही रोहित शर्मा की वापसी की उम्मीद लगाए बैठे होंगे. आखिर रोहित की वापसी पर ताजा अपडेट क्या है और क्या वे आज SRH के खिलाफ मैच में खेलने उतरेंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें-



आज रोहित की होगी वापसी?

मुंबई इंडियंस की टीम को रोहित शर्मा की बहुत कमी खली है. जहां तक उनके आज के मैच में खेलने का सवाल है, न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि रोहित के खेलने पर फैसला टॉस से ठीक पहले लिया जाएगा. ‘हिटमैन’ आज के मैच में वापसी कर पाएंगे, इसकी उम्मीद बहुत कम है. यह लगातार चौथा मैच होगा जब MI की टीम बगैर रोहित शर्मा के मैदान में उतरेगी.

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग में युवा बल्लेबाज दानिश मालेवर को मौका दिया है, जो 2 मैचों में केवल 2 रन बना सके हैं. पिछले 3 मैचों में MI केवल एक जीत दर्ज कर सकी है और हर एक हार के साथ उसकी प्लेऑफ की उम्मीद कम होती जा रही है.

मुंबई के सामने बड़ी मुश्किल

मुंबई इंडियंस चौतरफा मुश्किलों में घिरी हुई है. सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, गेंदबाजी भी बहुत कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पा रही है. पॉइंट्स टेबल में मुंबई अभी 9वें स्थान पर है, जो सात मैचों में केवल दो जीत दर्ज कर पाई है. 14 अंकों तक भी पहुंचना है तो MI को बचे 7 में से पांच मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे.

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment