IPL 2026 : आज आईपीएल में किसका- किसका मैच, जानिए कितने बजे खेले जाएंगे डबल हेडर के मुकाबले

🏏

IPL Today 11 April Match and Timing: आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ गया है। प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बने रहने की जंग अब धीरे-धीरे भीषण हो चली है। ऐसे में शनिवार को डबर हेडर के मुकाबले खेले जाएंगे। चार टीमें इस महामुकाबले में आमने-सामने होंगी। जब ये चार टीमें मैदान पर उतरेंगी तो जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत करने पर होगी।



आज मैच में किसका मैच और कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले

आईपीएल में आज किसका मुकाबला– शनिवार यानी 11 अप्रैल को आईपीएल में दो मुकाबले होंगे। पहला मैच दिन का होगा, जिसमें पंजाब किंग्स और सनराइसर्ज हैदराबाद के बीच टक्कर होगी। ये मैच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें आमने-सामने होंगी। ये मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा।

सीएसके बनाम डीसी

सीएसके की टीम लंबे ब्रेक के बाद अब वापस मैदान में उतरेगी। इस बीच टीम ने अभी तक तीन मैच में से एक भी मैच नहीं जीता है और अंक तालिका में आखिर नंबर पर है। उम्मीद है कि ये मैच जीतकर टीम अपना खाता खोलेगी। संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम के लिए उम्दा प्रदर्शन करना होगा। टीम के लिए अच्छी खबर है कि उनके चोटिल खिलाड़ी जल्दी ठीक हो रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि एमएस धोनी जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं।

पंजाब बनाम हैदराबाद

दोपहर को होने वाले मुकाबले में प्वाइंट्स टेबल की नंबर दो पंजाब किंग्स के सामने नंबर छह पर मौजूद सनराइजर्स हैदराबाद की चुनौती होगी। मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा अपने होम ग्राउंड पर खेलेंगे। यहां उनके बल्ले से लंबे-लंबे छक्के देखने को मिल सकते हैं। वहीं, पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में बेहतरीन खेल रही है।

आज के मैच कितने बजे शुरू होंगे

डबल हेडर मुकाबले में दिन का मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू होंगा। इसका टॉस तीन बजे होगा। शाम का मुकाबला साढ़े सात बजे से होगा और इसका टॉस आधे घंटे पहले यानी सात बजे होगा। फैंस को शनिवार को दिन में 3 बजे से लेकर रात साढ़े 11 बजे तक आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। इन मैचों के बाद अंक तालिका में भी काफी फेरबदल हो सकता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment