जशपुर अपर कलेक्टर ने गैस एजेंसी और पेट्रोल पंप संचालकों ली बैठक..गोदाम व दुकान बाहर CCTV कैमरे लगाने के दिए निर्देश

👇

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देश में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट मंत्रणा सभाकक्ष में जिले के सभी ऑयल कंपनियों के पम्प संचालक एवं गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली गई।

वहीं, संचालकों द्वारा पेट्रोल, डीजल एवं गैस की किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होना बताया गया साथ ही ऑयल कंपनियों से नियमित रूप से सप्लाई प्राप्त होने की जानकारी दी गई l



दरअसल, बैठक में सभी पेट्रोल डीजल संचालकों को नियमित रूप से स्टॉक की जानकारी प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही जरकीन बोतलों में पेट्रोल डीजल प्रदाय न करने के निर्देश दिए गए एवं गैस एजेंसी परिसर में सीसी टीवी कैमरा चालू हालत में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया।

फिलहाल, सभी गैस एजेंसी संचालकों को अपने कार्यालय में टोल फ्री नंबर एवं क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक एवं ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के नंबर प्रदर्शित करने के साथ परिसर में सीसी टीवी कैमरा एवं गोदाम स्थल पर भी सीसी टीवी कैमरा स्थापित करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment