Crispy Namkeen Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी नमकीन, चाय के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद!

🇮🇳

Crispy Namkeen Recipe: दिवाली पर बनाएं बाजार जैसी स्वादिष्ट और कुरकुरी नमकीन घर पर ही. आसान रेसिपी और सीक्रेट टिप्स के साथ, मेहमानों को करें इम्प्रेस.

Crispy Namkeen Recipe: दिवाली का त्योहार आते ही घरों में तरह-तरह के पकवान और मिठाइयां बनने लगती हैं. इस मौके पर मेहमानों का आना-जाना भी लगा रहता है. ऐसे में चाय के साथ कुछ कुरकुरा और चटपटा मिल जाए, तो मजा ही आ जाता है. बाजार में नमकीन की कई वैरायटी मिलती हैं, लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर भी आसानी से बना सकती हैं.

घर पर बनी नमकीन का स्वाद भी अच्छा होता है और आप इसमें अपनी पसंद के मसाले डाल सकती हैं. इसे बनाकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें, ताकि मेहमानों के आने पर तुरंत परोस सकें. आइए जानते हैं घर पर कुरकुरी नमकीन बनाने की आसान रेसिपी.

Crispy Namkeen Recipe: नमकीन बनाने के लिए जरूरी सामग्री
घर पर चटपटी नमकीन बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए आप रसोई में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं.

2 कप बेसन
आधा कप पोहा
आधा कप मूंगफली
आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा छोटा चम्मच अजवाइन
स्वादानुसार नमक
एक चुटकी हींग
जरूरत के अनुसार पानी
तलने के लिए तेल
आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

Crispy Namkeen Recipe: घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरी नमकीन

1
सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन छान लें. इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.

2
अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. ध्यान रखें कि आटा बहुत पतला न हो, वरना नमकीन को आकार देने में परेशानी हो सकती है.

3
इसके बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. अब नमकीन बनाने वाली मशीन में बारीक छेद वाली जाली लगाएं और उसमें तैयार बेसन का आटा भर दें.

4
गर्म तेल के ऊपर मशीन को दबाते हुए बेसन की पतली-पतली धारियां डालें. इन्हें मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. फिर छलनी की मदद से नमकीन निकालकर एक प्लेट में रख दें.

5
नमकीन को और भी चटपटा बनाने के लिए पोहा और मूंगफली का इस्तेमाल करें. इसके लिए एक अलग कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें. इसमें पोहा डालकर कुरकुरा होने तक तल लें. इसके बाद मूंगफली को भी अच्छी तरह तल लें.

6
अब एक बड़े बर्तन में तली हुई बेसन की नमकीन, पोहा और मूंगफली डालकर मिला लें. ऊपर से चाट मसाला और जरूरत के अनुसार थोड़ा नमक छिड़कें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, ताकि मसाले नमकीन पर अच्छी तरह लग जाएं.

7
आप चाहें तो इसमें अपने स्वाद के अनुसार करी पत्ता भी तलकर डाल सकती हैं. इससे नमकीन का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे.

इन बातों का रखें ध्यान
नमकीन को कुरकुरा बनाने के लिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. तेल बहुत ज्यादा ठंडा होगा, तो नमकीन अधिक तेल सोख सकती है. वहीं, बहुत तेज आंच पर तलने से यह जल्दी गहरी रंग की हो सकती है.

इसलिए इसे मध्यम आंच पर तलें. नमकीन को डिब्बे में भरने से पहले पूरी तरह ठंडा होने दें. गर्म नमकीन को बंद डिब्बे में रखने से उसमें नमी आ सकती है और वह जल्दी नरम पड़ सकती है. इसे साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में रखें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment