Jashpur Crime: बेटी से था एकतरफा प्यार.! बात करने से मना करने पर सनकी आशिक ने मां को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट..आरोपी गिरफ्तार

🇮🇳

जशपुर नगर/ छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक दर्दनाक घटना घटित हुई है।मृतिका के पति उम्र 63 वर्ष के द्वारा दिनांक 04.09.2026 को थाना आस्ता उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि धनमनी बाई उसकी पत्नी है तथा दोनों अपने घर में रहते हैं।दिनांक 03.09.2026 को दोपहर करीब 11:30 बजे प्रार्थी अपने घर में खाना खाने के बाद मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गया था। उसकी पत्नी धनमनी बाई घर पर अकेली थी। शाम करीब 06:00 बजे मवेशी चराकर वापस घर आया तथा मवेशियों को गोठान में बंद कर घर के अंदर गया, तो देखा कि उसकी पत्नी धनमनी बाई घर के अंदर जमीन पर पड़ी हुई थी। उसके दाहिने तरफ के चेहरे में गंभीर चोट लगी थी तथा खून निकला हुआ था। आवाज देने पर भी वह कुछ नहीं बोली।पास ही कुल्हाड़ी पड़ा हुआ था।



ज्ञात हो कि, प्रार्थी के द्वारा घटना की जानकारी तत्काल परिजनों को दी गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करने की नीयत से कुल्हाड़ी से वार कर उसकी पत्नी की हत्या किए जाने की रिपोर्ट पर थाना आस्ता में तत्काल हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस कप्तान जशपुर, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी एवं मामले के खुलासे हेतु तत्काल विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।साथ ही फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर मौके का बारीकी से निरीक्षण कराया गया। पुलिस टीम द्वारा मृतिका के परिजनों एवं गवाहों से विस्तृत पूछताछ की गई।


वहीं, पूछताछ एवं जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अवधेश राम नामक व्यक्ति कुछ दिन पूर्व मृतिका के घर आया था तथा उसके साथ विवाद किया था।पुलिस जांच एवं गवाहों के कथनों के आधार पर प्रथम दृष्टया अवधेश राम पर संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा उसकी पतासाजी शुरू की गई। पुलिस टीम जब संदिग्ध अवधेश राम के ग्राम कोमडो स्थित घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।पुलिस की टेक्निकल टीम की सहायता से संदिग्ध आरोपी की लगातार पतासाजी एवं ट्रेसिंग की जा रही थी।



दरअसल, इसी दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई कि संदिग्ध आरोपी रायडीह, झारखंड में मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रायडीह, झारखंड पहुंचकर आरोपी अवधेश राम को हिरासत में लिया गया तथा उसे जशपुर लाया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।आरोपी अवधेश राम ने पूछताछ में बताया कि वह मृतिका की बेटी से एकतरफा प्यार करता था तथा मृतिका की बेटी द्वारा उससे बातचीत नहीं करने के कारण वह नाराज था।

फिलहाल, इसी नाराजगी में वह मृतिका के घर गया था, जहां वह घर में अकेली थी। मृतिका द्वारा आरोपी को अपनी बेटी से बातचीत करने एवं उसे परेशान करने से मना किया गया, जिससे आरोपी आवेश में आ गया और घर में रखे कुल्हाड़ी से मृतिका के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से मृतिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।



वहीं, आरोपी अवधेश राम उर्फ गुटका, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम कोमडो, थाना सिटी कोतवाली जशपुर द्वारा अपराध स्वीकार करने तथा अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 05.09.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment