Jashpur News : कलेक्टर व्यास ने सेवानिवृत्त हुए नायब तहसीलदार को दी सम्मानपूर्वक विदाई, कहा- सेवाकाल में अनुशासन, पारदर्शिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया

👇

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ रहे सदाशिव मिश्रा के सेवानिवृत्त होने पर विगत दिवस कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में एक आत्मीय एवं भावनात्मक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कलेक्टर रोहित व्यास सहित राजस्व अमले एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी – कर्मचारी उपस्थित रहे।

वहीं, सभी ने मिश्रा को पुष्पगुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घ सेवाकाल के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर कलेक्टर व्यास ने कहा कि नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने सेवाकाल के दौरान राजस्व प्रशासन में अनुशासन, पारदर्शिता और संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।


दरअसल, उन्होंने कहा कि शासकीय दायित्वों के निर्वहन में मिश्रा की कार्यशैली सदैव जनहित और नियमबद्धता पर आधारित रही, जिससे आम नागरिकों को त्वरित और न्यायपूर्ण सेवा मिली। विदाई समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिश्रा के व्यवहार, समय पालन और सहयोगी स्वभाव को स्मरण करते हुए कहा कि वे न केवल एक कुशल प्रशासक रहे, बल्कि अपने सहकर्मियों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते रहे।

फिलहाल, राजस्व मामलों के निराकरण में उनकी सूझबूझ और अनुभव से कार्यालय को निरंतर लाभ मिलता रहा। सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार सदाशिव मिश्रा ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं सहकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार की तरह रहा है, जहाँ सभी के सहयोग और मार्गदर्शन से वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सके।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment