सुशासन तिहार, हो रही मददगार : शिविर में कौशिल्या साहू को आवेदन करते ही मिला आयुष्मान कार्ड..की शासन के इस पहल की सराहना

👇

Chhattisgarh News/बलौदाबाजार। राज्य शासन के मंशानुरूप आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे सुशासन तिहार शिविर हितग्राहियों के लिए बेहद मददगार साबित हो रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के ग्राम पंचायत मोहतरा में 6 मई 2026 को आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में एक सुखद तस्वीर सामने आई, जहां ग्राम की निवासी कौशिल्या साहू को उनके आवेदन पर तत्काल आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया।

दरअसल, शिविर में अपनी स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को लेकर पहुंची कौशिल्या साहू ने जैसे ही आयुष्मान कार्ड के लिए अपना आवेदन प्रस्तुत किया, प्रशासन द्वारा सक्रियता दिखाते हुए मौके पर ही उनके नाम से कार्ड जारी करने की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें कार्ड सौंप दिया गया। हाथों-हाथ आयुष्मान कार्ड मिलने पर कौशिल्या साहू के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

फिलहाल, ‌उन्होंने शासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पहले छोटे-छोटे कार्यों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, लेकिन सुशासन तिहार के माध्यम से अब सरकार खुद चलकर ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रही है। त्वरित न्याय और सुविधा मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्ड उनके परिवार के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की गारंटी लेकर आया है। प्रशासन की इस संवेदनशीलता और शिविरों के माध्यम से मिल रहे त्वरित समाधान की ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक प्रशंसा हो रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment