अलग-अलग जगहों में आकाशीय बिजली का कहर..3 लोगों की मौत, 5 झुलसे..परिजनों का रो रोकर बुरा हाल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/मनेन्द्रगढ़। जिले के खड़गवां ब्लॉक में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है, जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों की मौत हो गई और 5 लोग झुलस गए हैं। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

तीन लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, शिवपुर में धान रोपाई करते वक्त आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं ग्राम पंचायत मंगोरा में मवेशी चराते वक्त चरवाहे के ऊपर आसमानी आफत काल बनकर गिर गई।


5 लोग झुलसे

फिलहाल, इसके अलावा 5 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आकर झुलस गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस भी पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है और फिर मृतकों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment