
जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा
MI W vs UPW W live score wpl 2026 Mumbai Indians Women vs UP Warriorz Women today cricket match scorecard Harmanpreet Kaur Meg Lanning
मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, WPL 2026 के 8वें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
मुंबई इंडियंस के सामने सिरदर्द?
मुंबई इंडियंस के लिए पिछले मैच में हैले मैथ्यूज की वापसी हुई थी। उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। नेट सीवर ब्रंट पिछला मैच तबीयत सही नहीं होने के कारण नहीं खेली थीं। अब इस मैच में वह फिट हुईं तो उन्हें किसकी जगह खिलाया जाएगा यह मुंबई के लिए सिरदर्द है।
18:36 (IST)
15 Jan 2026
कुछ ही देर में मैच का टॉस
अब से तकरीबन 25 मिनट बाद भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे मैच का टॉस होगा। मुंबई की कप्तान हरमनप्रीत कौर और यूपी की कप्तान मेग लैनिंग टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगी।
18:09 (IST)
15 Jan 2026
मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी
हेड टू हेड रिकॉर्ड में मुंबई इंडियंस का पलड़ा यूपी वॉरियर्स के ऊपर भारी है। अभी तक दोनों टीमों के बीच कुल सात मुकाबले हुए हैं। मुंबई ने इसमें से 5 और यूपी ने दो मैच जीते हैं।
18:00 (IST)
15 Jan 2026
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग 11
मेग लैनिंग (कप्तान), फीबी लिचफील्ड, हरलीन देयोल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लोए ट्रॉयन, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
17:58 (IST)
15 Jan 2026
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
जी कमालिनी (विकेटकीपर), हैले मैथ्यूज, नेट सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), निकोला कैरी, सजीवन सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, त्रिवेणी वशिष्ठ।
17:56 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: टॉस का कितना अहम रोल?
अभी तक मौजूदा विमेंस प्रीमियर लीग के पिछले सातों मैच इसी मैदान पर खेले गए हैं। पिछले 7 में से चार मुकाबले चेज करने वाली टीम ने जीते हैं। वहीं तीन मुकाबलों में पहले खेलने वाली टीम को जीत मिली है। ऐसे में इस मैच में टॉस का अहम रोल हो सकता है।
17:51 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: कितने बजे शुरू होगा मैच?
मुंबई बनाम यूपी के इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होगी। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। जबकि यह मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में ही होगा।
17:45 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: यूपी वॉरियर्स के पिछले 3 मैचों का परिणाम
यूपी वॉरियर्स को पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने 10 रन से हराया। उसके बाद दूसरे मैच में यूपी को आरसीबी ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। फिर तीसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी 7 विकेट से हारी।
17:44 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: मुंबई के पिछले 3 मैचों का परिणाम
मुंबई इंडियंस को इस सीजन के ओपनिंग मैच में आरसीबी ने 3 विकेट से हराया था। वहीं दूसरे मैच में दो बार की चैंपियन टीम ने वापसी की और दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हराया। फिर तीसरे मैच में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 7 विकेट से मात दी।
17:41 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: यूपी आखिरी स्थान पर…
मौजूदा अंकतालिका में आरसीबी की टीम टॉप पोजीशन पर है। जबकि मुंबई दूसरे और गुजरात तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स एक जीत के साथ चौथे और तीनों मैच हारने वाली यूपी वॉरियर्स आखिरी यानी पांचवें स्थान पर है।
17:39 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: हरमनप्रीत कौर बेहतरीन फॉर्म में
मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछले दोनों मैचों में मुंबई की जीत में उन्होंने नाबाद फिफ्टी प्लस की पारियां खेली हैं। वह 165 रन बनाकर अभी तक टूर्नामेंट की टॉप बैटर भी हैं।
17:38 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: मुंबई की नजरें टॉप पोजीशन पर
मुंबई इंडियंस की टीम अभी तीन में से दो मैच जीती है और 4 अंक के साथ दूसरे स्थान पर अंकतालिका में है। अब अगर यहां मुंबई ने मुकाबला जीता तो 6 अंकों के साथ टॉप पर आ जाएगी।
17:37 (IST)
15 Jan 2026
MIW vs UPWW LIVE: यूपी को पहली जीत का इंतजार
यूपी वॉरियर्स की टीम का यह चौथा मैच है और पिछले तीनों मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स ने यूपी को हराकर अपनी सीजन की पहली जीत दर्ज की थी।


















