अब नहीं करना पड़ेगा घंटों इंतजार..AI तय करेगा बसों का टाइम और रूट? 11-12 सितंबर को बनेगी रणनीति..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

MP News/भोपाल। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक यात्री परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और यात्री केंद्रित बनाने की तैयारी है। बसों के मार्ग और समयसारणी तय करने से लेकर टिकटिंग, यात्री सुरक्षा और बस बेड़े के आधुनिकीकरण तक तकनीक का उपयोग बढ़ाया जाएगा।

वहीं, इसके लिए शुक्रवार से इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में दो दिवसीय यात्री परिवहन विजन समिट-2026 में विशेषज्ञ और कंपनियों के प्रतिनिधि मंथन करेंगे।

फिलहाल, समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इसमें परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह और मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल भी शामिल होंगे। समिट में निजी बस ऑपरेटरों, देशभर के राज्य परिवहन उपक्रमों, परिवहन विशेषज्ञों, आईटी कंपनियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था के भविष्य पर मंथन होगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment