आकाशीय बिजली का कहर.! खेत से लौटते एक महिला की मौत, एक घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सेलर बरभाठा में दर्दनाक हादसा हुआ है. खेत में रोपा लगाने के बाद लौट रहे ग्रामीण आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए, जिसमें जिसमें एक महिला की मौत हो गई, वहीं एक ग्रामीण झुलस गया है.

फिलहाल जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उपचार के लिए दोनों ग्रामीणों को सिम्स में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला हीराबाई धुरी को मृत घोषित कर दिया.



वहीं दूसरे ग्रामीण सुग्रीव धुरी का उपचार किया जा रहा है. सीपत पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. बहरहाल, महिला की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment