भूतेश्वर नाथ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस का पहिया पुल में धंसने से मची अफरा-तफरी..एक राहगीर घायल..सड़क पर लगा लंबा जाम..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/गरियाबंद। जिले के मरौदा गांव में स्थित भूतेश्वर नाथ से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। घटना भकुर्रा मार्ग के पास पुल पर हुई, जहां सामने से आ रहे वाहन को साइड देने के दौरान बस सड़क से नीचे उतर गई। इस दौरान सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति बस की चपेट में आने से घायल हो गया।

बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंसा

जानकारी के अनुसार, रायपुर से श्रद्धालुओं को लेकर बस भूतेश्वरनाथ धाम गई थी। वापसी के दौरान पुल के पास सामने से आ रहे वाहन को रास्ता देने की कोशिश में बस का अगला पहिया पुल के किनारे धंस गया और बस का सामने का कांच टूट गया। हादसे के समय बस में 54 लोग सवार थे, गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं बस की चपेट में आकर घायल हुए एक व्यक्ति को तुरंत डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

सड़क पर लगा लंबा जाम

दरअसल, घटना के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद भी यातायात पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया।

फिलहाल, भूतेश्वरनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह का कल दूसरा सोमवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम की ओर जा रहे हैं। जाम के चलते कई महिलाएं सड़क किनारे बैठने को मजबूर नजर आईं। फिलहाल, पुलिस ने बस को सुरक्षित निकालने और यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment