वंदे मातरम् विवाद को लेकर सियासी विवाद हुआ तेज.! अमित शाह ने सोनिया गांधी से कहा- आपका पाप जनता कभी नहीं करेगी माफ, देखें Video

🇮🇳

नेशनल डेस्क। वंदे मातरम् को लेकर सियासी विवाद और तेज हो गया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोनिया गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रगीत का अपमान देश कभी स्वीकार नहीं करेगा. उन्होंने कांग्रेस से जनता और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की आत्मा से माफी मांगने की मांग की.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का अपमान करने का आरोप लगाते हुए जोरदार हमला बोला है. राजस्थान के निम्बाहेड़ा में आयोजित अटल गौरव स्मृति समारोह में शाह ने कहा कि कांग्रेस को इस मामले में देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए.



सोनिया गांधी पर अमित शाह ने बोला हमला

ज्ञात हो कि, अमित शाह ने कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि वंदे मातरम् के गायन के दौरान सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष से गीत रोकने को कहा. उन्होंने सवाल किया कि कोई वंदे मातरम् जैसे राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने के बारे में कैसे सोच सकता है.

140 करोड़ लोग आपको देख रहे हैं. आपने जो पाप किया है, उसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी- अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री


बोले अमित शाह- कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए

वहीं, गृह मंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं में थोड़ी भी शर्म बची है तो उन्हें हाथ जोड़कर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर आत्मा और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए. शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने वोट बैंक की राजनीति के कारण वंदे मातरम् को भुला दिया. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रगीत आजादी की लड़ाई के दौरान लाखों भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहा.

अमित शाह ने कहा- वंदे मातरम् बोलते हुए स्वतंत्रता सेनानियों ने दी कुर्बानी

वहीं, अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम् केवल दो शब्द नहीं हैं, बल्कि भारत माता की वंदना हैं. उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में हजारों-लाखों लोगों ने वंदे मातरम् कहते हुए गोलियां खाईं, लाठियां सहीं, जेल गए और फांसी के फंदे तक चढ़ गए. उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् के 150वें वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से इसे नया सम्मान देने का काम किया है.

स्वतंत्रता दिवस समारोह का भी किया जिक्र

दरअसल, शाह ने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला. उनके मुताबिक, आजादी के 80 साल बाद लाल किले और देशभर में ध्वजारोहण कार्यक्रमों के दौरान वंदे मातरम् का गायन किया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि जब वंदे मातरम् को फिर से सम्मान मिल रहा है, तब कांग्रेस का रवैया इसके विपरीत दिखाई दे रहा है.



अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का किया अनावरण

फिलहाल, इससे पहले अमित शाह ने निम्बाहेड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया. उन्होंने देश के विकास में वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए. शाह ने पोखरण परमाणु परीक्षण, गांवों को सड़कों से जोड़ने, राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास और अलग जनजातीय कार्य मंत्रालय के गठन जैसे फैसलों का जिक्र किया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment