नशे की हालत में स्कूल पहुंचे प्रधान पाठक, महिला शिक्षिका से अभद्र व्यवहार का भी आरोप, देखें Viral Video..

🇮🇳

Chhattisgarh News/जांजगीर-चांपा। जिले के भुईगांव स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ प्रधान पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में प्रधान पाठक नशे की हालत में नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो गांव के एक जनप्रतिनिधि ने बनाया है।

दरअसल मामला उस समय सामने आया, जब स्कूल में प्रधान पाठक के कथित व्यवहार को लेकर जनप्रतिनिधि को जानकारी मिली। इसके बाद जनप्रतिनिधि स्कूल पहुंचे और मौके पर प्रधान पाठक को समझाइश देने का प्रयास किया।


वहीं आरोप है कि प्रधान पाठक ने स्कूल में मौजूद एक महिला शिक्षिका के साथ छात्र-छात्राओं के सामने अपमानजनक व्यवहार किया। घटना के दौरान स्कूल में मौजूद बच्चों के सामने ही विवाद की स्थिति बनने की बात कही जा रही है।

दरअसल जनप्रतिनिधि के अनुसार, जब उन्होंने प्रधान पाठक को स्कूल में इस तरह का व्यवहार नहीं करने की समझाइश दी, तो कथित तौर पर उन्होंने जवाब दिया कि “जहां शिकायत करना है, कर लो।”

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे प्रधान पाठक की पहचान योगेश्वर सिंह कंवर के रूप में हुई है, जो भुईगांव भांठापारा स्थित शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं।

देखें VIDEO



फिलहाल, मामले का वीडियो वायरल होने के बाद स्कूल में शिक्षकों के आचरण और विद्यार्थियों के सामने कथित रूप से किए गए व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि संबंधित शिक्षा विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment