🇮🇳
PV Sindhu calls Virat Kohli brother: पीवी सिंधु ने विराट कोहली के साथ अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए बताया कि मुश्किल दौर में विराट की “बस मैदान पर पहुंचो” वाली सलाह ने उनकी सोच बदल दी और उन्हें दबाव से बाहर निकलकर खेल पर ध्यान केंद्रित करने में मदद की.
PV Sindhu calls Virat Kohli brother: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने क्रिकेट स्टार विराट कोहली के साथ अपनी खास बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की है. सिंधु ने विराट को अपना भाई बताया और कहा कि करियर के सबसे मुश्किल दौर में उनकी दी गई सलाह ने उन्हें काफी हिम्मत दी.
जब सिंधु थीं मुश्किल दौर में
वहीं, आरसीबी पॉडकास्ट के हालिया एपिसोड में सिंधु ने बताया कि एक समय उनके करियर में ऐसा दौर आया था, जब उन्हें लग रहा था कि कुछ भी सही नहीं हो रहा. इसी दौरान उनकी विराट से मुलाकात हुई और उन्होंने अपनी परेशानी उनसे साझा की.
विराट ने कहा- बस मैदान पर पहुंचो
सिंधु के मुताबिक, विराट ने उन्हें ज्यादा सोचने के बजाय सिर्फ मैच और ट्रेनिंग के लिए पहुंचने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि मैदान पर जाओ, अपना खेल खेलो और दुनिया को दिखाओ कि तुम क्या कर सकती हो. सिंधु ने बताया कि विराट की यह बात उनके दिल में उतर गई और इससे उनका नजरिया पूरी तरह बदल गया.
जीत की खुशी विराट से भी शेयर करती हैं
सिंधु ने बताया कि
फिलहाल, जब भी वह कुछ बड़ा हासिल करती हैं, तो विराट के साथ अपनी खुशी जरूर शेयर करती हैं. उन्होंने कहा कि हाल में भी उनकी विराट से मुलाकात हुई और उनसे मिलना हमेशा अच्छा लगता है. सिंधु विराट के सोचने और दबाव में खुद को संभालने के तरीके की भी तारीफ करती हैं.
वर्ल्ड चैंपियनशिप में शानदार शुरुआत
इस बीच पीवी सिंधु इस समय नई दिल्ली में हो रही बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं. पांच बार की वर्ल्ड चैंपियनशिप पदक विजेता सिंधु ने पहले दौर में आयरलैंड की सोफिया नोबल को सीधे गेमों में 21-7, 21-11 से हराया. उन्होंने इस जीत के साथ टूर्नामेंट के अगले दौर में जगह बना ली है.


















