CM साय की घोषणा पर त्वरित अमल.! जशपुर के कोतबा-लावाकेरा मार्ग के कोकिया नाला में बन रहा उच्च स्तरीय पुल..अब समस्या से मिलेगी निजात!

🇮🇳

जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की घोषणा पर तेजी से अमल करते हुए कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर कोकिया नाला में 4 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है,यह महत्वपूर्ण मार्ग ओडिशा झारखंड राज्य को सीधे जोड़ता है। पुल निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों और इस मार्ग से आवागमन करने वाले यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

ज्ञात हो कि वर्तमान में कोकिया नाला पर सकरी पुल होने के कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी होती है तथा कई बार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ऐसे में उच्च स्तरीय पुल का निर्माण क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही जरूरत को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



सरायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने की थी घोषणा

वहीं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सरायटोली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कोकिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा की थी। घोषणा के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रक्रिया आगे बढ़ाते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया, जो वर्तमान में तेजी से प्रगति पर है।

जिले में 22 उच्च स्तरीय पुलों के लिए 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति, आवागमन की सुविधा में होगी मजबूती

दरअसल जिले में आवागमन को बेहतर बनाने के लिए 22 उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण हेतु लगभग 109 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। इन पुलों के निर्माण से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा मजबूत होगी और बरसात के दौरान नदी-नालों के कारण होने वाली आवागमन संबंधी परेशानियों में भी कमी आएगी।



क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर, मुख्यमंत्री का जताया आभार

फिलहाल कोकिया नाला पर उच्च स्तरीय पुल का निर्माण शुरू होने से क्षेत्रवासियों में खुशी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से कोतबा–लावाकेरा मार्ग पर आवागमन और अधिक सुगम होगा तथा सकरी पुल के कारण होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने पुल निर्माण की घोषणा पर अमल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment