Rashifal 17 मई 2026 : आज मित्रों का सहयोग मिलेगा..आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी..यात्रा का संयोग बनेगा..जानें अपना राशिफल

👇

Rashifal, 17 May 2026 : आज 17 मई दिन है रविवार और आज दिन के स्वामी ग्रह रहेंगे सूर्यदेव जो वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं। ऐसे में सूर्य के साथ बुध और चंद्रमा भी इसी राशि में संचार करेंगे। ऐसे में सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति से त्रिग्रह योग बनेगा। जबकि चंद्रमा के वृषभ राशि में होने से चंद्रमा उच्च के होकर गौरी योग बनाएंगे। ऐसे में मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा, आइए जानें..

17 मई का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, कर्क और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का गोचर दिन रात आज वृषभ राशि में होगा ऐसे में चंद्रमा आज उच्च के होकर गौरी योग बनाएंगे। जबकि सूर्य, बुध और चंद्रमा तीनों ग्रहों के वृषभ राशि में होने से आज त्रिग्रह योग भी बनेगा। साथ ही आज रविवार के दिन बुधादित्य योग का भी संयोग बनेगा। ऐसे में आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइए विस्तार से जानते हैं आज 17 मई का भविष्यफल।


मेष राशि, मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे
मेष राशि के लिए आज दूसरे भाव का चंद्रमा लाभ का संयोग बना रहा है। मानसिक रूप से आप प्रसन्न रहेंगे। परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगेो। आर्थिक पक्ष भी आपका अनुकूल बीतेगा। किसी सगे संबंधी से मिलने का संयोग बनेगा। लव लाइफ में प्रेम और आपसी सहयोग बना रहेगा।
भाग्य आप 87 प्रतिशत साथ देगा।
मेष राशि के लिए रविवार के उपाय, लाल गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।

वृषभ राशि, रचनात्मक क्षमता का लाभ पाएंगे
आपकी राशि में चंद्रमा समेत बुध और सूर्य की युति बनने से आपका मनोबल ऊंचा रहेगा। आपको मित्रों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख साधनों पर आप खर्च कर पाएंगेो। पारिवारिक जीवन मे भी सुख सहयोग बना रहेगा। रचनात्मक क्षमता का लाभ ले पाएंगे। घर की साज सज्जा और पेंडिंग काम के निपटाने पर फोकस रहेगा।
भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ राशि के लिए रविवार के उपाय, गुड़ मिले दूध से शिवजी का अभिषेक करें।

मिथुन राशि, मन में दुविधा की स्थिति रहेगी
आपकी राशि में गुरु शुक्र की युति होने से आपका मन धर्म कर्म की ओर अग्रसर होगा। लेकिन राशि से द्वादश भाव में सूर्य बुध और चंद्रमा के होने से आप मानसिक उलझन महसूस कर सकते हैं। यात्रा का संयोग बनेगा। मन में दुविधा की स्थिति रहेगी। अचानक ही खर्च का संयोग बनेगा। वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा।
भाग्य आपका 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन राशि के लिए रविवार के उपाय, श्री दुर्गा सप्तशती के मध्यम चरित्र का पाठ करें।

कर्क राशि, चंद्रमा मनोबल बढ़ाएंगे
कर्क राशि के लोगों के लिए रविवार का दिन सुखद रहेगा। राशि स्वामी चंद्रमा उच्च के होकर आपका मनोबल बढाएंगे। नौकरी में आपका दिन अनुकूल बीतेगा। आर्थिक लाभ का संयोग बनेगा। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने संपर्क से लाभ मिलेगा। प्रेमी जनों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। रुचिकर भोजन का आनंद ले पाएंगे।
भाग्य आपका 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क राशि के लिए रविवार के उपाय, आपको उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए।

सिंह राशि, अटका काम पूरा हो सकता है
सिंह राशि के जातकों के लिए 17 मई का दिन त्रिग्रह योग से लाभ का संयोग बना रहा है। आप सामाजिक काम में सक्रिय रहेंगे। पिता और वरिष्ठजनों से आपको सहयोग मिलेगा। आपका अटका काम पूरा हो सकता है। कारोबार में लाभ का संयोग बनेगा। छोटी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है। धार्मिक यात्रा का भी संयोग बन सकता है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और सहयोग बना रहेगा।
भाग्य आपका 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह राशि के लिए रविवार के उपाय, श्रीनारायण कवच का पाठ करना आपके लिए शुभ रहेगा।

कन्या राशि, सुख साधनों में वृद्धि होगी
कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बुध, चंद्रमा और सूर्य की युति से सुखद रहेगा। आप दिन भर ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। मित्रों और जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा सुख साधनों की प्राप्ति का संयोग बनेगा। आपके घर मित्र और मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी अपरिचित व्यक्ति से आपको सहयोग मिल सकता है। मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद ले पाएंगे। प्रॉपर्टी के काम में फायदा मिलेगा।
भाग्य आपका 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या राशि के लिए रविवार के उपाय, आपको उपाय के तौर पर चावल और अन्न का दान करना चाहिए।

तुला राशि, धन का लाभ मिल सकता है
तुला राशि के जातकों के लिए रविवार के दिन मिलाजुला रहेगा। आपको मन को संयमित रखना होगा। मन आपका वैचारिक उलझन और कल्पना में खोया रहेगा। कार्यक्षेत्र की चिंता बनी रहेगी। मित्रों और परिचितों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से आपको सहयोग मिलेगा। मनोरंजक समय बिता पाएंगे। कहीं से धन का लाभ मिलेगा। उपहार और सुख साधन प्राप्त होगा। पड़ोसियों से तालमेल बनाकर रखें सहयोग मिलेगा।
भाग्य आपका 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला राशि के लिए रविवार के उपाय, श्रीलक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें, देवी लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।

वृश्चिक राशि, कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा
वृश्चिक राशि से सप्तम भाव में बना त्रिग्रह योग वृश्चिक राशि के लिए लाभदायक रहेगा। आपको करियर कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। आपको परिवार और दोस्तों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आप परिवार के साथ मनोरंजक समय बिता पाएंगे। बिजनेस में साझेदारों से सहयोग मिलेगा। कुछ नई पहचान भी बनेगी। कोई अच्छी खबर भी मिलेगी।
भाग्य आपका 89 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक राशि के लिए रविवार के उपाय, लाल गाय को चारा खिलाएं, सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

धनु राशि, मित्रों से सहयोग मिलेगा
धनु राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। आपको कई पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाना होगा। आर्थिक मामलों में आपका भावुकता में निर्णय लेने से बचना होगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंध के मामले में दिन अनुकूल रहेगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिता पाएंगे। सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं।
भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु राशि के लिए रविवार के उपाय, सूर्यदेव को कुमकुम मिले जल से अर्घ्य दें।

मकर राशि, कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा
मकर राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से पंचम भाव में होगा। आपको छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आप अनुभव और तकनीकी ज्ञान का लाभ ले पाएंगे। आपके घर में कुछ सुख साधनों के आगमन की खुशी होगी। मनोरंजक समय बिता पाएंगे। लव लाइफ में प्रेमी के साथ क्वालिटी टाइम बिता पाएंगे।

भाग्य आपका 80 प्रतिशत तक साथ देगा।

मकर राशि के लिए रविवार के उपाय, हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि, दिन आपका अच्छा बीतेगा
कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सुखद रहेगा। आपको अपनी रुचि का काम करने का मौका मिल सकता है। आप परिवार के साथ मनोरंजक और सुखद समय बिता पाएंगे। कमाई के मामले में भी दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिल सकता है। आपको किसी शुभ काम में भाग लेने का भी मौका मिलेगा। घर के बड़ों से सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन आपका सुखद बीतेगा।

भाग्य आपका 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ राशि के लिए रविवार के उपाय, आपको उपाय के तौर पर गायत्री मंत्र का जप करना चाहिए, खाने पीने की वस्तुओं का दान करें।

मीन राशि, लेनदेन में सतर्क रहें
आपके लिए दिन अनुकूल और सुखद रहने वाला है। कोई मित्र या पड़ोसी आपकी मदद कर सकता है। माता पिता से सहयोग मिलेगा। किसी अटके काम के बन जाने की आपको खुशी मिलेगी। लेकिन आर्थिक लेनदेन में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता पाएंगे। धर्म कर्म के काम में रुचि रहेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी।

भाग्य आपका 88 प्रतिशत तक साथ देगा।

कुंभ राशि के लिए रविवार के उपाय, श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment