👇
Aaj Ka Rashifal 25 April 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि शाम 06 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज सीता नवमी, गण्ड मूल, रवि योग, आडल योग, विडाल योग, ज्वालामुखी योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा कर्क में रात 8 बजकर 4 मिनट तक संचरण करेंगे। वहीं इसके बाद सिंह राशि में संचऱण करेंगे।
साथ ही आज अश्लेषा नक्षत्र रात को 08 बजकर 04 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद मघा नक्षत्र शुरू हो जाएगा। साथ ही आज वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और अधिकारियों का सहयोग मिलने की संभावना है। आज सिंह राशि वालों को चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आपका आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ सकता है।
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपका आत्मविश्वास बढ़ता है और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत हो सकती है। नए प्रोजेक्ट या जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। प्रेम जीवन में उत्साह बना रह सकता है।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
घर-परिवार से जुड़े मामलों में ध्यान देना होगा। माता-पिता के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है। चंद्रमा आपकी राशि से चतुर्थ भाव संचरण कर रहे हैं। वहीं कोई वाहन और प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज संचार और नेटवर्किंग में सफलता मिल सकती है। छोटी यात्राएं लाभदायक रह सकती है। दोस्तों से सहयोग मिलेगा और नई योजनाएं बन सकती हैं।
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
आप चंद्रमा आपकी राशि से धन भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए आर्थिक मामलों में सुधार हो सकता है। साथ ही रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीत सकता है और वाणी में प्रभाव बढ़ सकता है।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आपका आकर्षण और आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करियर में नई शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आज थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। अनावश्यक चिंताओं से बचें और ध्यान-योग का सहारा लें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से 12वें भाव पर संचऱण कर रहे हैं।
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
आपकी गोचर कुंडली के इनकम भाव पर चंद्रमा गोचर कर रहे हैं। इसलिए आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। दोस्तों और सोशल नेटवर्क से लाभ मिल सकता है। कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है।
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज करियर में उन्नति के संकेत हैं। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिल सकती है। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है और प्रतिष्ठा बढ़ती है।
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आपकी राशि से चंद्रमा नवम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए भाग्य का साथ मिल सकता है। साथ ही धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो शुभ साबित होगी।
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
आज सावधानी बरतने की जरूरत है। क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से अष्टम भाव पर संचऱण कर रहे हैं। इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें और किसी भी तरह के जोखिम से बचें। निवेश सोच-समझकर करें।
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आपकी गोचर कुंडली के सप्तम भाव पर चंद्रमा भ्रमण कर रहे हैं। इसलिए दांपत्य जीवन में मधुरता आ सकती है। साथ ही पार्टनर के साथ संबंध मजबूत होंगे। बिजनेस में साझेदारी से लाभ मिल सकता है।
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
कार्यस्थल पर व्यस्तता बढ़ेगी लेकिन मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और दिनचर्या संतुलित रखें। साथ ही आज आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर:
इस लेख में दी गई जानकारी ज्योतिषीय गणनाओं और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी तरह के निर्णय पर पहुंचने से पहले संबंधित विषय के विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें। एक राशि के नाम के करोड़ों जातक होते हैं। ऐसे में किसी भी तरह के परिणाम में पहुंचने से पहले अपनी कुंडली की जांच किसी शास्त्र के ज्ञाता, ज्योतिषी, पंडित को अवश्य दिखाएं।


















