❤️
धर्म डेस्क। 25 अप्रैल 2026 का लव राशिफल प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन रिश्तों में नजदीकियां और खुशियां लेकर आएगा, वहीं कुछ को मतभेद और दूरी का सामना करना पड़ सकता है।
कई जातकों के लिए आज का दिन अपने पार्टनर के साथ समय बिताने, भावनाओं को साझा करने और पुराने विवादों को सुलझाने का अवसर है। वहीं कुछ लोगों को रिश्तों को संभालने के लिए धैर्य और समझदारी से काम लेना होगा। कुल मिलाकर आज का दिन संवाद, सहयोग और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने का संदेश देता है।
मेष – अपने लव पार्टनर के साथ आज आपके मतभेद बने रहेंगे। आज आप दोनों के बीच स्थिति यथावत रहेगी। मन अशांत रहेगा। आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाए रखेगा। आज का दिन आप लोगों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं है। बातचीत में विवाद से दूर रहें।
वृषभ – आज आपका लव पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है। अपने पार्टनर को मनाने के लिए आज कोई उपहार दे सकते हैं। साथ ही आपका पार्टनर आपसे अपनी पर्सनल बातें साझा करेगा। ऐसे में उनकी बातों को समझना और मानना आपके लिए बेहतर रहेगा।
मिथुन – आज अपने लव पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आज आपका पार्टनर आपके साथ समय व्यतीत करेगा। आप दोनों का दिन अच्छा रहेगा। घर पर रहकर ही आप दोनों आज के दिन को इंजॉय करेंगे।
कर्क – अपने लव पार्टनर के साथ चल रहे पुराने मतभेद आज आप दूर करने में सफल होंगे। आप दोनों के बीच किसी तीसरे व्यक्ति के माध्यम से सलाह हो सकती है। आज का दिन अच्छा है। ऐसी कोई बात न करें जिससे विवाद फिर शुरू हो जाए।
सिंह – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आप दोनों घर पर रहकर एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। साथ में मनोरंजन करेंगे, जैसे मूवी देखना। आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा।
कन्या – आज आपका लव पार्टनर किसी बात को लेकर उदास हो सकता है। ऐसे में उनकी भावनाओं को समझने का प्रयास करें। उनके साथ समय बिताएं और उनकी बातों को ध्यान से सुनें। आज आपके पार्टनर को आपके सहयोग की आवश्यकता है।
तुला – आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका रूठा हुआ पार्टनर आपके करीब आ सकता है। आप दोनों के बीच पुरानी बातों को लेकर चल रहा झगड़ा खत्म होगा। आज आप अपनी भावनाएं व्यक्त कर सकते हैं और अपनी गलतियों के लिए माफी मांग सकते हैं।
वृश्चिक – आज आपका पार्टनर आपके साथ अच्छा समय व्यतीत करेगा। आप दोनों के बीच सामंजस्य बना रहेगा। आपका लव पार्टनर अपनी भावनाएं आपके सामने व्यक्त कर सकता है। आज प्रेम संबंध बेहतर रहेंगे।
धनु – आज अपने लव पार्टनर के साथ आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आप दोनों के बीच दिन अच्छा रहेगा। परिवार और बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आपका पार्टनर आपके साथ से खुश रहेगा। आज का दिन सुखद रहेगा।
मकर – आज अपने पार्टनर के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। आपके पार्टनर का सहयोग मिलेगा। पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करें। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है।
कुंभ – आज अपने लव पार्टनर के साथ आपका दिन अच्छा रहेगा। आप दोनों के बीच संबंध मजबूत रहेंगे। घर पर रहकर समय बिताएंगे। परिवार से जुड़े कुछ बड़े निर्णय ले सकते हैं। घरेलू कार्यों में सहयोग कर आप उनका विश्वास जीतेंगे।
मीन – आज आपके प्रेम पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। ऐसे में उन्हें आपके साथ और सहयोग की आवश्यकता होगी। उनके साथ समय बिताएं और उनका हौसला बढ़ाएं। इससे आप दोनों के बीच संबंध और मजबूत होंगे।


















