सचिन पायलट आज कांग्रेस संगठन और विधायकों की लेंगे मैराथन बैठक..आगामी कामकाज की रणनीति पर होगी चर्चा..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट शुक्रवार को कांग्रेस संगठन और विधायकों की मैराथन बैठक लेकर पार्टी का परफार्मेस जांचेंगे.

बता दें कि, सचिन पायलट गुरुवार देर शाम राजधानी पहुंचे. माना विमानतन पर पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज सहित कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया. कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में शुक्रवार को सुबह 10 बजे प्रभारी सचिन पायलट की कांग्रेस विधायकों से चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें-



दरअसल, उनकी बैठक के बाद 12 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेंगे. जिला अध्यक्षों के तीन माह का कामकाज पूरा होने पर उनके काम की समीक्षा करेंगे. जिला अध्यक्षों को पार्टी की आगामी कामकाज की रणनीति से अवगत कराएंगे. साथ ही उन्हें आने वाले समय का लक्ष्य देंगे.

फिलहाल, जिला अध्यक्षों की बैठक के बाद दोपहर 2 बजे ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक लेंगे. ब्लॉक अध्यक्षों से बूथ और वार्ड समितियों के गठन पर चर्चा करेंगे.

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment