क्लाइंट की खूबसूरत पत्नी पर ही दिल हार बैठा वकील..पति की गैरमौजूदगी में आता था घर..एक गलती से हो गया ये कांड

👇

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. यहां मुवक्किल ने अपनी पत्नी से अफेयर के शक में अपने ही वकील को पत्थर से सिर पर वारकर मारा डाला. पूरी साजिश के तहत आरोपी ने पहले तो वकील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंका, जिससे वह तड़पने लगा.

वहीं, इसके बाद आरोपी ने पत्थर से ताबड़तोड़ हमला किया. वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकला. बताया जा रहा है कि आरोपी ने वकील का सिर इतनी बुरी तरह कुचला की उसको पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.



जिसका केस लड़ रहा था, उसी ने वकील को मार डाला

पूरा मामला मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी भोला मानिकपुरी (28) अपराधी प्रवृत्ति का भी है. इससे पहले भी कई आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है. वह उस पर कई आपराधिक मामले हैं. ऐसे में स्थानीय युवक वकील निखिल गोस्वामी (28) भोला मानिकपुरी के कई केस लड़ रहा था. इस सिलसिले में वकील निखिल का भोला मानिकपुरी के घर पर आना-जाना लगा रहता था. इसी दौरान निखिल गोस्वामी की भोला मानिकपुरी की पत्नी से अक्सर मुलाकात होती थी. इस बीच दोनों करीब आए और निखिल गोस्वामी का भोला मानिकपुरी की खूबसूरत पत्नी से अफेयर हो गया. एक दिन अचानक घर पहुंचा तो निखिल ने वकील को अपनी पत्नी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख तो मारने की योजना बना ली.

कैसे की हत्या?

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, गुरुवार (04 जून, 2026) की रात को वकील निखिल गोस्वामी अपने एक दोस्त के साथ किसी जरूरी काम के सिलसिले में घर से बाहर निकला बाहर आया. पहले घात लगाए बैठे भोला मानिकपुरी ने हमला बोल दिया, वहीं हमले के बाद वकील का दोस्त मौके से भाग निकला.



मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोनी का रहने वाला निखिल गोस्वामी जिम संचालक है, क्योंकि सुबह-शाम को ही जिम चलता है. ऐसे में वह बाकी समय में यानी दिन में अमिगोज बार में बाउंसर का भी काम करता है. काम ज्यादा बढ़ गया तो मकान किराए पर ले लिया. निखिल गोस्वामी वकील था और अपराधी प्रवृत्ति के युवक भोला मानिकपुरी (28) का केस लड़ रहा था. बताया जा रहा है कि इस बीच निखिल की जान-पहचान भोला की पत्नी से हुई. चंद मुलाकातों के दौरान दोनों का अफेयर शुरू हो गया. इसका पता चलने पर दोनों के बीच बातचीत बंद हो गई. वहीं, भोला को शक था कि दोनों का अफेयर अभी भी चल रहा है.

फिलहाल, इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह ने मीडिया को जानकारी दी कि आरोपी पत्नी के कैरेक्टर पर शक करता था। उसके आशंका थी कि पत्नी का निखिल गोस्वामी के साथ अफेयर है, जिसके चलते उसने वारदात को अंजाम दिया.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment