👇🏿
Chhatisgarh News/रायपुर। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद भी मामला शांत होते नजर नहीं आ रहा है. छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने घटनाक्रम पर कहा कि इस्तीफा नैतिकता नहीं, मजबूरी में दिया है. छात्रों पर लाठी चार्ज की कार्रवाई से मोदी सरकार ने जनता का भरोसा खोया. राहुल गांधी ने कहा है कि लाठी चार्ज पर सरकार से माफी मांगने की बात कही है.
वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मीडिया से चर्चा में कांग्रेस नेताओं पर हुए एफआईआर को लेकर कहा कि सुरेंद्र शर्मा और संजय बघेल समेत 12 NSUI कार्यकर्ताओं के ऊपर एफआईआर हुआ है. सोशल मीडिया में हुए पोस्ट को हमारे नेताओं ने शेयर किया है.
दरअसल, उन्होंने कहा कि महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. महिला आयोग अध्यक्ष का पद एक संवैधानिक पद है. वे दिल्ली पुलिस से भी पूछें. तब वो कहां थीं, जब दिल्ली पुलिस महिलाओं को डंडे मार रही थी.
कांग्रेस आगे भी लड़ेगी नकटी की लड़ाई
वहीं, नकटी गांव से अतिक्रमण हटाए जाने के बैठक पर दीपक बैज ने कहा कि नकटी मामले में कांग्रेस ने फैसला लिया है कि आगे और लड़ाई लड़ेगी. जिस जमीन पर विधायक और अधिकारियों का आवास बनना है. उसी जमीन पर हटाए गए लोगों को जमीन देकर घर बनाकर दिया जाए.
फिलहाल, उन्होंने कहा कि नकटी में तोड़फोड़ के लिए राजस्व ऑडिट रिपोर्ट सबमिट करना चाहिए. नकटी गांव के पास अधिकारी और नेताओं की जमीन है. इस पर राज्यपाल को पत्र लिखकर समस्या का निराकरण करने हस्तक्षेप करने कहेंगे.


















