मचा हड़कंप.! स्टेडियम के पास भीषण आग लगने से मची अफरा-तफरी..देखें Video..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/कोंडागांव। शहर के विकास नगर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब स्टेडियम के पास अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 15 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था।

दरअसल, आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ये भी पढ़ें-



फिलहाल, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग से आसपास के क्षेत्र में नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

देखें वीडियो –

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment