Today IPL 2026 : आईपीएल में आज किसका मैच, दो बड़े मुकाबले, जानिए पूरा शेड्यूल

🏏

Today IPL 2026 Match 18 April: आज (18 अप्रैल) आईपीएल 2026 में डबल हेडर यानी दो मुकाबलों का दिन है। इन दो मुकाबलों में चार बड़ी टीमों की टक्कर होने जा रही है। इनमें से कुछ टीमें टूर्नामेंट की सबसे लोकप्रिय टीमें भी हैं। यहां जानेंगे आज किसका-किसका मैच है और इन मैचों को कब और कहां देख सकते हैं।

Today IPL Match 18 April 2026: आईपीएल 2026 में अब हफ्ते के अंतिम दो दिनों का समय है यानी शनिवार और रविवार। दोनों दिन डबल हेडर मुकाबले होंगे यानी एक दिन में दो मैच। आज (18 April, Saturday) को चार बड़ी टीमों के बीच दोपहर और शाम में दो मुकाबले होने जा रहे हैं। इन चार टीमों में कुछ टीमें फैंस की बेहद चहेती टीमें हैं जबकि कुछ टीमें सीजन में इस समय संघर्ष भी करती नजर आ रही हैं। आइए जानते हैं इन मैचों को।



आईपीएल में आज किसका-किसका मैच है

आज का पहला मैच किसका हैः आईपीएल 2026 में आज का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना है। अब तक आरसीबी ने 5 मैचों में 4 में जीत दर्ज की है और वे अंक तालिका में मजबूती से टॉप 4 में लगातार बने हुए हैं। जबकि दूसरी तरफ है दिल्ली की टीम जिसने 4 मैचों में 2 मैच जीते हैं और अंक तालिका में वो फिलहाल टॉप 4 से बाहर हैं।


आज का दूसरा मैच किसका हैः इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में आज का दूसरा मैच दो हेवीवेट टीमों के बीच होगा। आमने-सामने होंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स। ये मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। हैदराबाद ने 5 मैचों में 2 मैच जीते हैं। जबकि चेन्नई का भी यही हाल है लेकिन नेट रन रेट में बहुत फर्क होने के कारण अंक तालिका में दोनों के बीच काफी फासला है जो इस मैच के नतीजे के बाद बदल सकता है।

आज किसका-किसका मैच कहां होगा मुकाबला मैच का समय

1. बेंगलुरू बनाम दिल्ली (RCB vs DC) बेंगलुरू (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम) दोपहर 3:30 बजे
2. हैदराबाद बनाम चेन्नई (SRH vs CSK) हैदराबाद (राजीव गांधी स्टेडियम) शाम 7:30 बजे
आज किन खिलाड़ियों पर रहेंगी फैंस की नजरें?

आईपीएल 2026 में आज के पहले मैच में जब बेंगलुरू-दिल्ली की टक्कर होगी तब सभी की नजरें विराट कोहली (अगर फिट रहे), जोश हेजलवुड (Josh Hazlewood), रजत पाटीदार (Rajat Patidar), भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) और टिम डेविड (Tim David) पर रहेंगी। वहीं, दिल्ली की टीम की तरफ से सभी की नजरें कप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel), कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), ट्रिस्टन स्टब्स (Tristan Stubbs) जैसे कई खिलाड़ियों पर टिकी होंगी।


वहीं, शाम के मुकाबले में जब हैदराबाद और चेन्नई की टक्कर होगी। तो हैदराबाद के अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), ट्रेविस हेड (Travis Head), अगर पैट कमिंस की वापसी हुई तो उनसे भी काफी उम्मीदें रहेंगी, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) से फिर बड़ी पारी की उम्मीद की जाएगी। दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स के लिए धोनी (MS Dhoni) इस मैच में उतर सकते हैं, ऐसा हुआ तो जरूर मैदान झूम उठेगा, उनके अलावा संजू सैमसन (Sanju Samson), कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और अंशुल कांबोज (Anshul Kamboj) पर निगाहें रहेंगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment