उत्तराखंड के चमोली टनल में दर्दनाक हादसा.! छत्तीसगढ़ व झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 11 हुए घायल, 6 अब भी लापता..पढ़ें पूरी खबर

👇

चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर – पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम को अचानक पानी भर गया। जिला प्रशासन ने राहत अभियान शुरू करते हुए टनल में काम कर रहे 22 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई।



दरअसल, इस दर्दनाक हादसे में 11 श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं, इनमें झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब और हिमाचल के 1-1 मजदूर हैं। छह मजदूर अब भी लापता है। बता दें कि बीते दिसंबर में भी इसी टनल में लोको ट्रेन टकरा गई थी।



मलबे का सैलाब बहने लगा

फिलहाल, विष्णुगाड – पीपलकोटी पनबिजली परियोजना की निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम जो हुआ, वह अंदर मौजूद मजदूरों के लिए जिंदगी और मौत के बीच कुछ सेकंड की जंग थी। पहाड़ का मलबा और पानी इतनी तेजी से टनल में घुसा कि मजदूरों को कुछ समझने तक का मौका नहीं मिला। घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने बताया कि वह टनल में सरिया बांधने का काम कर रहे थे, तभी भूस्खलन हुआ।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment