दर्दनाक हादसा.! घर निर्माण में चैली से गिरकर राजमिस्त्री की मौत..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां घर निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की चैली से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। यह घटना कुरूद थाना क्षेत्र का है।

दरअसल जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान राजेंद्र ध्रुव के रूप में हुई है, जो कि भोथली गांव का रहने वाला था और पेशे से राजमिस्त्री था। बताया जा रहा है कि राजेंद्र गांव में एक मकान के निर्माण कार्य में लगा हुआ था और वो बांस की चैली बनाकर ईंट जोड़ने का काम कर रहा था।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
फिलहाल, इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वो नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बहरहाल सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment