UP MLC Election Results 2026: ओम प्रकाश राजभर बोले- जनता और पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश, जारी रहेगा शानदार प्रदर्शन..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

बलिया। योगी आदित्यनाथ सरकार में पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद शिक्षक-स्नातक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन को जनता का जनादेश बताया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर बुधवार को बलिया में थे।

वहीं उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के नतीजों पर मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यह तो जनता का जनादेश है। यह तो पढ़े-लिखे लोगों का जनादेश है। अब जो जनादेश आ रहा है उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को तो उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव का सेमीफाइनल बताया जा रहा था। अब तो हम सेमीफाइनल जीत गये है। उन्होंने कहा कि विधानसभा के चुनाव में बूथ पर यही पढ़े लिखे लोग वोट देने नहीं जाएंगे। तब वही आम मतदाता बूथ पर दिखेगा।

दरअसल ओम प्रकाश राजभर ने बलिया के कृषि विज्ञान केंद्र, सोहांव में जननायक एवं स्वतंत्रता सेनानी बाबू मैनेजर सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर आयोजित ‘विशाल किसान सम्मान समारोह एवं गोष्ठी’ में सहभागिता कर किसान भाइयों एवं मातृशक्ति को संबोधित किया।

फिलहाल उनके साथ कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त एवं भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अन्नदाता का सम्मान, किसानों का उत्थान और गांवों का सर्वांगीण विकास हमारी सर्वोच्च प्रतिबद्धता है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment