कौन हैं भारतीय निशानेबाज एलावेनिल वलारिवन, जिन्होंने ‘एशियन गेम्स’ में 10 मीटर एयर राइफल में जीता सिल्वर मेडल?

🇮🇳

Asian Games 2026: टीम इवेंट में सिल्वर पर निशाना लगाने के बाद एलावेनिल वलारिवन ने अब इंडिविजुअल इवेंट में भी सिल्वर जीता है. ये एशियन गेम्स 2026 में भारत का जीता दूसरा मेडल है.

एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट में एलावेनिल वलारिवन ने सिल्वर मेडल जीता है. एलावेनिल वलारिवन एक वक्त गोल्ड मेडल की दौड़ में आगे चल रही थीं. लेकिन आखिरी 2 शॉट खराब लगने के चलते उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. जापान की शूटर ताइची ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया.

एलावेनिल ने भारत को दिलाया दूसरा सिल्वर

27 साल की एलावेनिल वलारिवन ने 252.4 का स्कोर कर सिल्वर मेडल जीता. उनके मेडल का रंग फाइनल 2 शॉट में बदला, जिसमें जापानी निशानेबाज ताइची ने उनसे ज्यादा स्कोर किया और उनसे आगे निकल गई. एशियन गेम्स 2026 के पहले दिन भारत को शूटिंग में मिला ये दूसरा सिल्वर मेडल है. भारत ने पहला सिल्वर 10 मीटर एयर राइफल के टीम इवेंट में जीता था और उसमें भी एलावेनिल वलारिवन की बड़ी भूमिका रही थी.

कौन हैं एलावेनिल वलारिवन?

निशानेबाजी की दुनिया में एलावेनिल वलारिवन कोई नया नाम नहीं है. वो 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत के नामचीन निशानेबाजों में से एक हैं. तमिलनाडु से ताल्लुक रखने वाली एलावेनिल वलारिवन ने जूनियर और सीनियर इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करके इंटरनेशनल लेवल पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया है.

ISSF जूनियर वर्ल्ड कप में कई गोल्ड मेडल जीतने के बाद एलावेनिल वलारिवन को निशानेबाजी की दुनिया में पहचान मिली. इसके बाद उन्होंने सीनियर सर्किंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए एक बेहतर और मंझे हुए निशानेबाज के तौर पर खुद को स्थापित किया. एलावेनिल वलारिवन ने एशियन गेम्स 2026 में तो झंडे गाड़कर और मेडल जीतकर दिखाए ही. इससे पहले वो वर्ल्ड चैंपियनशिप, एशियन चैंपियनशिप और वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट्स में भी भारत का सफल प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment