GK: चिप्स के पैकेट में क्यों भरी होती है हवा? कई लोग आज भी नहीं जानते इसके पीछे का सच

👇

General knowledge; कभी आपके मन में सवाल आया है कि चिप्स के पैकेट में हवा क्यों भरी होती है? जानिए इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण, ऐसा करने के फायदे और सच्चाई.

चिप्स पैकेट में सामान्य हवा नहीं बल्कि गैस भरी होती

आपको मन में कभी ये सवाल आया है कि चिप्स-कूरकूरे के पैकेट में हवा क्यों भरी होती है? जानकर हैरानी होगी कि ये हवा सामान्य से अलग होती है. चलिए आपको बताते हैं चिप्स पैकेट में क्यों और कौन-सी गैस भरी जाती है. चिप्स में सामान्य हवा की जगह नाइट्रोजन (Nitrogen) गैस भरी होती है. यह एक सुरक्षित और बिना गंध वाली गैस है. जिसका इस्तेमाल खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए किया जाता है.



चिप्स के पैकेट में कौन-सी गैस भरी होती है?

साइंस विशेषज्ञों का कहना है कि अगर पैकेट में सामान्य हवा होती, तो उसमें मौजूद ऑक्सीजन चिप्स को जल्दी खराब कर सकती थी. ऑक्सीजन की वजह से चिप्स बासी हो जाते हैं और उनका स्वाद भी बदल सकता है. नाइट्रोजन गैस ऑक्सीजन को दूर रखती है, जिससे चिप्स लंबे समय तक कुरकुरे और फ्रेश बने रहते हैं.


चिप्स को टूटने से बचाने का काम करती

बता दें चिप्स वजन में बहुत हल्के और नाजुक होते हैं. फैक्ट्री से दुकान तक पहुंचने में पैकेट कई बार दबते हुए और हिलते जाते हैं. ऐसे में पैकेट के अंदर मौजूद नाइट्रोजन गैस कुशन (Cushion) की तरह काम करती है और चिप्स को टूटने से बचाती है. यही वजह है कि आपको पैकेट थोड़ा फूला हुआ दिखाई देता है.


क्या कंपनियां कम चिप्स देकर ज्यादा गैस भरती हैं?

कई लोगों को ये भी लगता है कि कंपनियां ग्राहकों को धोखा देने के लिए ज्यादा हवा भरती हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि पैकेट पर चिप्स का वजन (Net Weight) पहले से लिखा होता है. आसान शब्दों में समझाएं तो आप हवा नहीं, बल्कि पैकेट पर लिखे गए वजन के हिसाब से चिप्स खरीदते हैं. गैस सिर्फ उनकी सुरक्षा के लिए भरी जाती है.

पैकेट में गैस भरने के प्रोसेस को क्या कहा जाता?

चिप्स के पैकेट में नाइट्रोजन भरने की प्रक्रिया को मॉडिफाइड एटमॉस्फियर पैकेजिंग (Modified Atmosphere Packaging – MAP) कहा जाता है. इस तकनीक में पैकेट के अंदर का वातावरण ऐसा बनाया जाता है कि चिप्स लंबे समय तक ताजा रहें. साथ ही उनका स्वाद बना रहे और उनकी गुणवत्ता पर असर न पड़े.

तो इसलिए फूला हुआ होता है चिप्स का पैकेट
अगली बार जब आपको चिप्स का पैकेट ज्यादा फूला हुआ दिखे, तो यह मत समझिए कि उसमें सिर्फ हवा भरी है. दरअसल, उसमें मौजूद नाइट्रोजन गैस चिप्स को टूटने से बचाती है, उन्हें लंबे समय तक फ्रेश रखती है और उनका स्वाद बरकरार रखने में मदद करती है. यानी पैकेट की यह हवा आपके चिप्स की सुरक्षा के लिए होती है, न कि आपको धोखा देने के लिए.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment