इंस्टाग्राम रील से वन्य जीव शिकार का हुआ पर्दाफाश.! तीर-धनुष और अन्य सामान जब्त..3 आरोपी गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

🇮🇳

Chhattisgarh News/दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील ने वन्य जीव शिकार के मामले का पर्दाफाश कर दिया। मामले में वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल की मदद से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

जानकारी के अनुसार, इंस्टाग्राम रील में इंडियन मॉनिटर लिजार्ड का शिकार कर उसे खाने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने पुलिस की साइबर सेल से संपर्क कर आरोपियों तक पहुंच बनाई. खुंटेपाल-श्यामगिरी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर तीन ग्रामीणों को गिरफ्तार किया.



फिलहाल आरोपियों के कब्जे से शिकार में इस्तेमाल तीर-धनुष और अन्य सामान भी जब्त किया गया है. पूछताछ में आरोपियों ने वन्य जीव का शिकार करने की बात स्वीकार की, जिसके बाद वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment