सिर्फ ₹50 रुपये में मिलेगा Jio का VIP नंबर.! ऐसे चुनें मनचाहा नंबर, जानें पूरा तरीका

🇮🇳

नई दिल्ली। Jio यूजर्स अब अपनी पसंद का मोबाइल नंबर चुन सकते हैं. अगर आपको 888, 777 या 666 जैसे नंबर पसंद हैं, तो इन्हें VIP नंबर के तौर पर खरीदा जा सकता है. खास बात ये है कि कुछ नंबरों की कीमत सिर्फ ₹50 से शुरू होती है. वहीं, ज्यादा खास नंबरों के लिए कीमत हजारों रुपये तक जा सकती है. जानिए नंबर चुनने और खरीदने का आसान तरीका.

नया SIM कार्ड लेते समय लोगों को पता नहीं होता है कि कौन सा नंबर मिलने वाला है. कई बार एक ही परिवार के लोगों को एक जैसे पैटर्न वाले नंबर चाहिए होते हैं, जैसे फोन नंबर के आखिर में 1000, 1111, 0000 जैसे नंबर. ऐसे नंबरों को VIP नंबर भी कहा जाता है. लेकिन काफी लोगों को ये नहीं पता होता कि ऐसा नंबर कहां से मिलेगा और कम कीमत में इसे कैसे खरीदा जा सकता है.


Jio के यूजर्स ऐसे कई VIP नंबर अपना बना सकते हैं. इसके लिए सिर्फ ₹50 में अपनी पसंद का नंबर खरीदा जा सकता है. अगर आप अपने परिवार के लोगों के लिए भी पसंद का नंबर लेना चाहते हैं, तो जिओ का ये तरीका आपके काम आ सकता है. आइए जानते हैं VIP नंबर खरीदने का आसान तरीका.

जानिए VIP नंबर क्या होता है


जब आप SIM कार्ड खरीदते हैं तो आपको अपनी पसंद का नंबर नहीं मिलता है. ऐसे नंबर को याद रखना भी कई बार मुश्किल होता है. इसलिए कुछ यूजर्स अपनी पसंद का नंबर चुनकर खरीदते हैं. ऐसे नंबरों को VIP नंबर कहा जाता है.

कई यूजर्स को लगता है कि VIP नंबर खरीदना बहुत मुश्किल काम है, लेकिन आज के समय में जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आप आसानी से अपनी पसंद का नंबर चेक कर सकते हैं और उसे खरीद सकते हैं.


जानिए ₹50 में कैसे मिलेगा नंबर

जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट या MyJio ऐप में आपको अपनी पसंद का नंबर चुनने का ऑप्शन मिल सकता है. यहां आप अपनी पसंद के VIP नंबर को चेक कर सकते हैं. साथ ही उसकी कीमत भी दिखाई देती है.

अगर आपको आखिरी के नंबर में कोई स्पेसिफिक पैटर्न चाहिए, जैसे 686, 888 या 777, तो आप देख पाएंगे कि ऐसे नंबरों की शुरुआत की कीमत सिर्फ ₹50 से होती है.

वहीं, अगर VIP नंबर में 0000, 1000 जैसे खास अंक वाले नंबर चाहिए, तो उनकी कीमत ₹15,000 तक जा सकती है. आप जिओ की वेबसाइट या ऐप की मदद से अपनी पसंद का नंबर खरीद सकते हैं.

जानिए कैसे खरीदें नंबर

VIP नंबर खरीदने के लिए आप जिओ की ऑफिशियल वेबसाइट या MyJio ऐप पर जा सकते हैं. इसके बाद आपको मोबाइल नंबर दर्ज करने का ऑप्शन मिलेगा. नंबर दर्ज करने के बाद उसे वेरिफाई करें.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment