🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आज झीरम मामले को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होगी.
वहीं दोपहर 12:30 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.
बता दें कि, बैठक में झीरम शहीदों के परिजन और घटना में घायल हुए लोग भी मौजूद रहेंगे. प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विधि विशेषज्ञ भी बैठक में शामिल होकर मामले के कानूनी पहलुओं पर अपनी राय देंगे.
फिलहाल, बैठक में झीरम मामले को लेकर आगे की रणनीति और कानूनी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी.


















