जशपुर के पत्थलगांव विखं के बालाझार शिव मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का भीड़..भव्य भंडारे में बंटा महाप्रसाद..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

तमता/पत्थलगांव/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत  ग्राम पंचायत बालाझार स्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए।



सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ज्ञात हो कि, सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद वितरण शुरू किया गया।



बता दें कि, भंडारे में श्रद्धालुओं को खीर, पूरी, बूंदी और केला सहित विभिन्न प्रसाद वितरित किए गए। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।



भंडारे में रहा इनका महत्वपूर्ण योगदान

वहीं, भंडारे के सफल आयोजन में समस्त बालाझार नागरिकों एवं समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन में सरपंच हरिनाथ, डमरूधर, किरीत पांडेय, संजय गोटिया, पदम यादव, मनु सिदार, गंगा दास, बिनु राम, विजय भास्कर शर्मा, जमीन साय और राज कुमार सहित अन्य ग्रामीण एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


भारी संख्या में रात्रि राम कथा में श्रद्धालु पहुंचने की संभावना

दरअसल, सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर आज रात्रि में मंदिर परिसर में स्थानीय मानस मंडली द्वारा राम कथा का आयोजन किया जाएगा। राम कथा में बालाझार सहित आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की संभावना है। श्रद्धालु राम कथा का श्रवण कर भक्ति रस का आनंद लेंगे।



राम कथा के लिए तैयारियां पूरी

फिलहाल, मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह है और राम कथा के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राम कथा का श्रवण करने की अपील की है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment