तालाब में नहाने गई और डूबीं 3 मासूम सहेलियां, तीनों के शव बरामद..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तालाब में नहाने गई तीन बच्चियां गहराई में डूब गईं. मृतकों की पहचान इंदु (7 वर्षीय), राखी (8 वर्षीय) और साधना (8 वर्षीय) के रूप में हुई है. तीनों बच्चियां एक ही बस्ती की रहने वाली थीं और आपस में सहेलियां थीं.

तालाब के पास कपड़े-चप्पल, तैरता मिला शव

दरअसल उस दिन तीनों बच्चियां स्कूल नहीं गई थीं और घर पर ही थीं. उनके परिजन काम पर गए हुए थे. दोपहर के समय तीनों तालाब नहाने गई थीं. काफी देर तक वापस घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई. परिजन और ग्रामीण तालाब पर पहुंचे तो किनारे पर तीनों बच्चों के कपड़े और चप्पल मिले. इसी दौरान तालाब में इंदु का शव तैरता हुआ दिखाई दिया. संदेह गहराने पर तालाब में खोजबीन शुरू की गई.

जानकारी के मुताबिक, तीनों बच्चियां स्कूल जाने के बजाय तालाब में नहाने चली गई थीं. इसी दौरान गहरे पानी में सभी डूब गईं. स्कूल से नहीं लौटने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी तलाश शुरू की. पता चला कि तीनों तालाब गईं थी. इसके बाद अलगू तालाब में उन्हें ढूंढने के प्रयास शुरू किया गया.

तालाब से तीनों के शव बरामद

वहीं, घटना की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई. सूचना मिलते ही पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर तलाश शुरू की. काफी मशक्कत के बाद राखी और साधना के शव भी बरामद कर लिए गए.

दरअसल, बताया जा रहा है कि जब तीनों सहेली नहाने गईं, उस दौरान तालाब पर कोई नहीं था. तालाब के पास ग्रामीण ने शव तैरता देखा. उसके बाद भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई. प्रारंभिक जांच में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


फिलहाल, पाली थाना प्रभारी मनोज कौशिक ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची. तीनों बच्चियों के शव बरामद कर आवश्यक कार्रवाई की गई है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment