महामाया क्लॉथ स्टोर में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप.! लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख..शार्ट सर्किट से हादसे की आशंका..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh News/बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में बिती रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बाजार स्थित महामाया क्लाथ स्टोर में भीषण आग लग गई। इस घटना में लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए। ज्योग्राफिकमैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना

वहीं, बताया जा रहा है कि कसडोल थाना क्षेत्र में जुगत राम साहू का महामाया क्लाथ स्टोर है, जहां त्योहार सीजन को देखते हुए काफी मात्रा में नये कपड़ों का स्टाक रखा हुआ था। रविवार की रात स्टोर में भीषण आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया।



लाखों रूपए के कपड़े जलकर राख

दरअसल, घटना की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस सहित दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस घटना में दुकान और गोदाम में रखे लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गए।


घटना की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, आग के कारणों का पता नहीं चला है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। फिलहाल कसडोल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment