IND vs ZIM: आज दूसरा टी20 जीतने पर भारत को मिलेगी 2 खुनशखबरी, इंग्लैंड से बदला होगा पूरा

🏏

IND vs ZIM 2nd T20I: जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच टीम इंडिया के लिए काफी अहम रहने वाला है. भारतीय टीम को ये मैच जीतने पर दो बड़ी खुशखबरी मिल सकती हैं. ऐसे में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम हर हाल में जीत दर्ज करने उतरेगी.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम अगर आज का मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो उसे एक साथ 2 बड़ी खुशखबरी मिलेंगी.

भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 25 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा. सीरीज का पहला मैच जीतकर 1-0 की बढ़त बना चुकी भारतीय टीम अगर आज का मुकाबला जीतने में सफल रहती है, तो उसे एक साथ 2 बड़ी खुशखबरी मिलेंगी.



पहला मैच अपने नाम करने के बाद टीम इंडिया आज का मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. इसके साथ ही बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए भी यह काफी खास मौका होगा. यह उनकी अगुवाई में भारत की पहली इंटरनेशनल टी20 सीरीज जीत साबित होगी.

दूसरा सबसे बड़ा फायदा आईसीसी रैंकिंग में देखने को मिलेगा. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 0-4 की करारी हार के बाद भारतीय टीम से नंबर-1 T20I टीम का ताज छिन गया था.

जिम्बाब्वे सीरीज की शुरुआत से पहले भारत और इंग्लैंड, दोनों ही टीमों के 268-268 रेटिंग पॉइंट्स थे. ऐसे में हरारे में जिम्बाब्वे को धूल चटाते ही भारतीय टीम रेटिंग पॉइंट्स में बढ़त हासिल कर लेगी और इंग्लैंड को पछाड़कर एक बार फिर दुनिया की नंबर-1 टी20 टीम का दर्जा हासिल कर लेगी.

हालांकि, सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 26 जुलाई को खेलना जाना है. ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल सीरीज के बाद ही नई टीम रैंकिंग जारी करेगा, जिसके भारत को फायदा होना तय है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment