छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन..CM साय होंगे मुख्य अतिथि..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/रायपुर. राज्य में पहली बार आयोजित किए जा रहे राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव का आयोजन आज सुबह 11 बजे रायपुर के एक निजी होटल में होगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि खेल मंत्री अरुण साव कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे.

बता दें, इस दौरान प्रदेश के नामचीन खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के प्रतिनिधि और खेल विशेषज्ञ खेलों के विकास, खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने जैसे विषयों पर मंथन करेंगे.



वहीं, स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के दौरान खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी.

दरअसल, सरकार का उद्देश्य प्रदेश में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों की नई पहचान दिलाना है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment