मलेरिया से दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन अलर्ट.! आज कांकेर जाएंगे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

👇

Chhatisgarh News/कांकेर. जिले में सेरेब्रल (मस्तिष्क) मलेरिया के बढ़ते मामलों से हड़कंप मचा हुआ है. दो बच्चों की मौत से प्रशासन अलर्ट मोड पर है.

बता दें कि, पांच बच्चे मेडिकल कॉलेज कांकेर के अधीन संचालित जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती हैं, वहीं 2 गंभीर पीड़ित बच्चों को रायपुर रेफर किया गया है.



वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर लगाकर जांच और उपचार किया जा रहा है. इसी बीच जच्चा-बच्चा अस्पताल अलबेलापारा में भर्ती 2 बच्चों दुर्गा हुर्रा और विनोद कुमार निवासी मरमपानी दुर्गुकोंदल के अचानक लापता हो जाने से हड़कंप मच गया, लेकिन बाद में पता चला कि परिजना बच्चों को अपने साथ घर लेकर चले गए हैं.

हालांकि, उन्हें दोबारा लाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल हालात का जायजा लेने 28 जुलाई को कांकेर प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे बस्तर संभाग के सभी सीएमएचओ की बैठक लेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment