CG Breaking: दो सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर प्रदेशभर के पटवारी..पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की उठाई मांग..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhatisgarh News/बलौदाबाजार। दो सूत्रीय मांगों को लेकर आज पूरे प्रदेशभर के पटवारी एक दिवसीय हड़ताल पर बैठे हैं। बलौदाबाजार भाटापारा जिले के पटवारी भी अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय के दशहरा मैदान में प्रदर्शन कर शासन से राजस्व निरीक्षक व नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति व परीक्षा के माध्यम से 50-50 प्रतिशत स्थान देने, साथ ही वेतन विसंगति दूर करने की मांग कर रहे।



फिलहाल, पटवारी संघ के सदस्यों ने बताया कि प्रदेश में राजस्व निरीक्षकों की बहुत कमी है। हमारी मांग है कि वरिष्ठता एवं विभागीय परीक्षा के आधार पर हमें प्राथमिकता दी जाए। सन 2013 के बाद से आज तक प्रमोशन नहीं हुआ है। साथ ही वेतन में विसंगति है, जिसे दूर किया जाए। आज हमने एक दिवसीय प्रदर्शन के माध्यम से शासन का ध्यान आकृष्ट किया है। मांग पूरी नहीं होती है तो प्रांत स्तर पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment