जशपुर के बगिचा में अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर अटल परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ आयोजित..भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

🇮🇳

बगीचा/जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर नगर पंचायत बगीचा स्थित अटल परिसर में भारतीय जनता पार्टी मंडल बगीचा के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया ।


बता दें कि, उक्त कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।



वहीं इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को स्मरण किया।


दरअसल, कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य गेंद बिहारी सिंह, मंडल प्रभारी केशव यादव,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिश कुमार आरिक, मंडल महामंत्री पवन सिंह,  भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुभम जिंदल, महामंत्री विवेक गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिडाम, मंडल कोषाध्यक्ष पंकज जैन, दुर्गेश शर्मा, महावीर यादव, सविता द्विवेदी, संतोष गुप्ता, आकाश जायसवाल, अमन गुप्ता, कृतार्थ वर्मा, दीपक जायसवाल, अमन यादव, गणेश यादव, दुर्गेश जायसवाल, जगमोहन दास सहित भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



फिलहाल, इस कार्यक्रम के दौरान अटल जी के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment