प्रदर्शनकारी छात्रों से मिले राहुल गांधी, बोले- हिंसक शासन के सामने डटे युवा, लड़कियों पर गर्व, देखें Video

🇮🇳

नेशनल डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधते हुए छात्रों के आंदोलन और उनके साहस की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि देश के युवाओं ने मजबूती से अपनी आवाज उठाई और जवाबदेही की मांग की.

ज्ञात हो कि, राहुल गांधी ने रविवार को सोशल मीडिया पर छात्रों के साथ बातचीत का एक वीडियो साझा किया. ये छात्र पिछले महीने प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. छात्रों के मुताबिक, 20 जुलाई को प्रदर्शन के दौरान उन्हें पुलिस की ज्यादती और कथित उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था.


बता दें कि, 10 मिनट 43 सेकेंड के वीडियो में राहुल गांधी छात्रों की बातें सुनते नजर आ रहे हैं. छात्रों ने उन्हें बताया कि अपनी आवाज उठाने के बाद उन्हें पुलिस की कथित बर्बरता और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा.



छात्राओं की राहुल गांधी ने की खास तौर पर तारीफ

वहीं राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों ने शांति, प्रेम और हंसी-मजाक के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल छात्राओं की खास तौर पर तारीफ की. उन्होंने कहा, “मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा.” राहुल गांधी ने दावा किया कि कुछ छात्राओं को प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया गया। उन्होंने कहा कि अब इन युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकेगा.

22 अगस्त को पुणे पहुंचेगा ‘छात्रों की गूंज’

दरअसल, राहुल गांधी ने बताया कि छात्रों के साथ संवाद का कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ 22 अगस्त को पुणे पहुंचेगा. इस बार यह कार्यक्रम विशेष रूप से छात्राओं के लिए आयोजित किया जाएगा.

“अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा.” – राहुल गांधी
राहुल गांधी ने 5 अगस्त को छात्रों के साथ की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस

फिलहाल, राहुल गांधी ने 5 अगस्त को छात्रों से मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी. इस दौरान उनके साथ पांच छात्र भी मौजूद थे. इनमें मॉडल रिया अहीर भी शामिल थीं. छात्र आंदोलन के दौरान मुंबई में एक पुलिस वैन के सामने खड़े होकर उसे रोकने की रिया की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. रिया ने ऑनलाइन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत भी की है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment