22 अगस्त की टॉप-20 ताज़ा खबरें: जंतर-मंतर पर रिजर्वेशन के विरोध में उमड़ी हजारों की भीड़, झारखंड CMO को बम से उड़ाने की धमकी, पैलेट गन मामले में FIR को लेकर राहुल गांधी का धरना

🇮🇳

22 अगस्त की टॉप-20 ताज़ा ख़बरें: आरक्षण नियमों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया. वहीं, झारखंड के सीएम ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली. इसके अलावा, चीन में रोबोट की हैरतअंगेज करतूतें भी चर्चा में रहीं. पढ़ें 21 अगस्त की फटाफट टॉप-20 खबरें.

1. UGC नियमों के विरोध में जंतर-मंतर पर हजारों स्टूडेंट्स की भीड़, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण सुधार और UGC इक्विटी नियमों के विरोध में हजारों लोग जुटे. प्रदर्शनकारियों ने जातिगत आरक्षण में बदलाव और आर्थिक आधार पर लाभ की मांग की.

2. जज रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट से 100 मुकदमे रिकॉल, सुशील मूंछ-चीनू पंडित से जुड़े केस भी शामिल

मुजफ्फरनगर की फास्ट ट्रैक कोर्ट से करीब 100 महत्वपूर्ण मुकदमों को दूसरी अदालतों में भेज दिया गया है. इनमें कुख्यात गैंगस्टर सुशील मूंछ और चीनू पंडित जैसे बड़े नामों से जुड़े गंभीर मामले भी शामिल हैं. इस अचानक हुए ट्रांसफर के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे न्यायिक हलकों में हलचल मची हुई है.

3. पैलेट गन मामले में FIR को लेकर राहुल गांधी का धरना, बोले- ‘ऊपर से आदेश’ की बात कह रही पुलिस

राहुल गांधी पार्लियामेंट मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दे रहे हैं. जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन से घायल हुए 19 वर्षीय छात्र साहिल लोचब को साथ लेकर FIR दर्ज करने पर अड़े रहे. उन्होंने कहा कि पुलिस ‘ऊपर से आदेश’ न होने के कारण FIR दर्ज नहीं कर रही है.

4. चीन में ‘चिट्टियों’ की बवाल प्रैक्टिस: एक रोबोट दौड़ते-दौड़ते मरा, दूसरा आउट ऑफ कंट्रोल, तीसरे को आई मिर्गी

वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स 2026 से पहले रोबोटों के प्रशिक्षण के दौरान कई चौंकाने वाली घटनाएं सामने आई हैं. एक रोबोट जहां दौड़ते हुए सुरक्षा दीवार से जा भिड़ा, उसके पेट से चिंगारी निकलने लगी. वहीं दूसरे ने नियंत्रण खो दिया. एक अन्य रोबोट ने जमीन पर अजीब हरकतें कीं, जिसने सबको हैरान कर दिया.

5. ट्रंप के करीबी मंत्री का बेटा रूस की वॉन्टेड लिस्ट में, यूक्रेन की तरफ से लड़ा था युद्ध

अमेरिकी स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर के बेटे कॉनर कैनेडी रूस की अंतरराष्ट्रीय वॉन्टेड लिस्ट में शामिल किए गए हैं. रूस का आरोप है कि उन्होंने यूक्रेनी सेना के साथ भाड़े के लड़ाके के तौर पर काम किया.

6. झारखंड विधानसभा और CMO को बम से उड़ाने की मिली धमकी, पुलिस महकमे में हड़कंप, 4 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

झारखंड विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है. परिसर में 4 घंटे तक सघन तलाशी अभियान चलाया गया. ईमेल के सोर्स की तकनीकी जांच की जा रही है.

7. बिजली का पोल गिरा, टूटी बैरिकेडिंग और मची भगदड़, जानिए अशोकधाम हादसे की रिपोर्ट में क्या है?

लखीसराय के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में 17 अगस्त को हुई भगदड़ की जांच रिपोर्ट सामने आ गई है. जांच टीम ने बिजली का पोल गिरने और कमजोर बैरिकेडिंग को इस दर्दनाक हादसे की वजह बताया है. इस रिपोर्ट में भीड़ को संभालने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय न होने पर बड़े सवाल उठ रहे हैं.

8. लखनऊ हत्याकांड: 2 दिन रेकी, 30 मिनट में खेल खत्म, डेढ़ करोड़ की रकम बनी मौत की वजह

लखनऊ में SBI अफसर मानस बाजपेयी ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारी, फिर घर आकर अपनी बहन शीबा को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में तलाक और डेढ़ करोड़ रुपये के एलिमनी विवाद का मामला सामने आया है.

9. जादवपुर यूनिवर्सिटी हिंसा : कैंपस में तोड़फोड़, आगजनी और मारपीट मामले में दर्ज हुई FIR

कोलकाता की यादवपुर यूनिवर्सिटी में ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हिंसक झड़प के बाद पुलिस में कई शिकायतें दर्ज. ऐतिहासिक प्रतीक को नुकसान पहुंचाने और आगजनी की जांच शुरू.

10. ICAI CA नवंबर परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी, ऐसे मिलेंगे Paper और Answer Key

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर में होने वाली सीए फाइनल परीक्षा के लिए मॉक टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया है. टेस्ट सीरीज ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में आयोजित होगी.

11. IOCL बॉटलिंग प्लांट में ‘मॉक ड्रिल’: केमिकल रिसाव और आग लगने पर NDRF-SDRF का रेस्क्यू अभ्यास

मालदा जिले के नारायणपुर स्थित इंडियन ऑयल (IOCL) के बॉटलिंग प्लांट में रासायनिक रिसाव और आग लगने पर मॉक ड्रिल का आयोजन. NDRF, SDRF और सिविल डिफेंस ने परखी तैयारियां.

12. पश्चिम बंगाल में चीनी 70 रुपए किलो, वजह एथेनॉल या जमाखोरी!

पश्चिम बंगाल में त्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो पहुंचे. CWBTA ने पेट्रोल में एथनॉल के मिश्रण को जिम्मेदार ठहराया, तो मंत्री दिलीप घोष ने जमाखोरी को प्रमुख वजह बताया.

13. आम्रपाली दुबे से पहले इस भोजपुरी हसीना को डेट कर चुके हैं निरहुआ? राज खुलते ही फैंस बोले- ये तो बड़ा बवाल है

आम्रपाली दुबे से पहले भी दिनेश लाल यादव का अफेयर रहा है. जी हां भोजपुरी एक्ट्रेस पाखी हेगड़े ने कहा कि निरहुआ संग उनका पर्सनल रिश्ता भी था और उन्होंने शादी तक के लिए प्रपोज किया था.

14. 52 घंटे की बैटरी और ANC के साथ लॉन्च हुए CMF Buds Neo, देखें फीचर्स और साउंड क्वाॅलिटी डिटेल्स

Nothing के बजट सब-ब्रांड CMF ने CMF Buds Neo TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं. ₹2,000 से कम कीमत में एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ और शानदार डिजाइन इसे एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं. जानें इसके सभी फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स.

15. BMW X1 LWB भारत में लॉन्च, कीमत ₹49.9 लाख से शुरू, पहली बार लग्जरी कार खरीदने वालों पर नजर

बीएमडब्ल्यू ने भारत में X1 का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन उतारा है. ₹49.9 लाख की शुरुआती कीमत वाले इस मॉडल में पीछे बैठे यात्रियों के लिए ज्यादा लेगरूम मिलेगा. कार का उत्पादन चेन्नई में होगा.

16. रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने की जरूरत नहीं, घर आए मेहमानों को इम्प्रेस करने के लिए मिनटों में बनाएं ये 5 सुपर टेस्टी मिठाइयां

रक्षाबंधन पर अगर आप भी घर आए मेहमानों के लिए कुछ मीठा और टेस्टी बनाना चाहते हैं, लेकिन ज्यादा समय नहीं है, तो ये 5 मिठाइयां आपके काम आ सकती हैं। इन्हें बनाने में न ज्यादा मेहनत लगेगी और न ही ज्यादा समय। घर पर बने इन मिठाईयों का स्वाद ऐसा होगा कि हर कोई बस आपकी तारीफ करता रह जाएगा.

17. Varalakshmi Vrat 2026: कब है वरलक्ष्मी व्रत? जानें तारीख और महत्व

28 अगस्त 2026 को मनाया जाने वाला वरलक्ष्मी व्रत सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक है. जानें इस व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त और अष्ट लक्ष्मी पूजा की विस्तृत जानकारी.

18. आज से बदलेगी इन 4 राशि के जातकों की तकदीर, 16 दिन मिलेगी राजा जैसी जिंदगी!

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध 22 अगस्त को सिंह राशि में प्रवेश करने जा रहा है. यह गोचर 16 दिनों तक रहेगा और 4 राशि वालों के लिए धन लाभ व ऐशो-आराम का मार्ग खोलेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर

19. तीन दिन में दो बार ऑलआउट हुई आगा की टीम, WTC टेबल में आखिरी पायदान पर पहुंचा पाकिस्तान

इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में मात दी. यह हार पाकिस्तान के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बड़ा झटका साबित हुई है. जानें जीत के हीरो कौन रहे और पाकिस्तान क्यों फिसड्डी साबित हुआ.

20. रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment