23 अगस्त की टॉप 20 फटाफट खबरें: तमिलनाडु में तीसरे बच्चे पर भी मैटरनिटी लीव, CJP प्रमुख अभिजीत दीपके पर FIR, मुख्यमंत्री शुभेंदु बोले- बंगाल में रहना है तो वंदे मातरम् गाना होगा, छात्रों की गूंज में राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर साधा निशाना

🇮🇳

23 August Top 20 News: तमिलनाडु की सी जोसेफ विजय सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए तीसरे बच्चे पर भी 365 दिनों की मैटरनिटी लीव देने का ऐलान किया है. जबकि विधायकों की सुविधाओं में भी इजाफा करने की घोषणा की है. इधर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके पर लातूर में एफआईआर दर्ज कराई गई है. उनपर शिक्षकों को धमकाने और बिना अनुमति स्कूल में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया है. इसी तरह की टॉप 20 फटाफट खबरें आप यहां पढ़ सकते हैं.



1. तमिलनाडु: तीसरे बच्चे पर भी 365 दिन की मैटरनिटी लीव; विधायकों को कार और 75,000 रुपये का भत्ता

तमिलनाडु सरकार ने राज्य कर्मचारियों, स्वास्थ्य क्षेत्र और विधायकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं. मुख्यमंत्री विजय की अगुवाई वाली सरकार ने नियम 110 के तहत कई प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं का ऐलान किया, जिसमें महिला सरकारी कर्मचारियों के लिए तीसरे बच्चे पर भी 365 दिनों की मैटरनिटी लीव (मातृत्व अवकाश) देना शामिल है. हालांकि, इस फैसले को लेकर मुख्य विपक्षी दल DMK ने सवाल खड़े किए हैं.

2. CJP प्रमुख अभिजीत दीपके के खिलाफ FIR दर्ज, बिना इजाजत स्कूल में घुसने और शिक्षकों को धमकाने का आरोप

महाराष्ट्र की लातूर पुलिस ने सरकारी स्कूल में बिना अनुमति घुसने, शैक्षणिक कामकाज में बाधा डालने और शिक्षकों को धमकाने के आरोप में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके और उनके सहयोगियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है. यह कार्रवाई औसा थाना पुलिस द्वारा की गई है.

3. जयपुर स्कूल विवाद: CJP और ग्रामीणों ने दर्ज कराई क्रॉस FIR, आशुतोष रांका बोले- कैलाश वर्मा के साथ दिखे थे हमलावर

राजस्थान के जयपुर जिले के रामपुरा कंवरपुरा में सरकारी स्कूल के निरीक्षण के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है.

4. सिंधु जल संधि स्थगित होने का फायदा! लद्दाख के खेतों में पहुंचेगा ग्लेशियर का 9 करोड़ लीटर पानी

लद्दाख में स्टोक कांगड़ी ग्लेशियर से पानी सिंचाई नहर में मोड़ा गया है. इससे 12 गांवों की 1,000 एकड़ से ज्यादा जमीन को अतिरिक्त पानी मिलेगा. इससे खेती और किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है.

5. क्यों हो रही है आरक्षण हटाने की मांग? जानिए, क्या आर्थिक आधार पर संभव है रिजर्वेशन

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन हुआ, जिसने देश में आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं.आइए समझते हैं कि इस बहस के पीछे संविधान, कानून और सुप्रीम कोर्ट का रुख क्या है.

6. ‘ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड’ से मजबूत होगी ‘चिकेन नेक’ की सुरक्षा, सिलीगुड़ी में बोले अमित शाह

सिलीगुड़ी में गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस के साथ समीक्षा बैठक की. ‘चिकन नेक’ की सुरक्षा के लिए चोपड़ा, किशनगंज और धुबरी को जोड़कर बना ट्रायंगुलर सिक्यूरिटी ग्रिड.

7. छात्रों की गूंज: राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर साधा निशाना, कहा- इसमें कहा गया है स्त्री को कभी भी स्वतंत्र नहीं होना चाहिए

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के पुणे स्थित AISSMS कॉलेज मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के चौथे चरण को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने महिलाओं की स्वायत्तता, सुरक्षा और सामाजिक पहचान पर खुलकर बात की. ऐतिहासिक ग्रंथों का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मनुस्मृति पर सीधा निशाना साधा और इसे महिलाओं की स्वतंत्रता को सीमित करने वाला विचार करार दिया.

8. भवानीपुर में बोले शुभेंदु अधिकारी- बंगाल में रहना है तो वंदे मातरम् गाना होगा

भवानीपुर में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में रहने वाले हर व्यक्ति को ‘वंदे मातरम्’ गाना होगा. जादवपुर यूनिवर्सिटी के मुद्दे पर बंगाल के चीफ मिनिस्टर ने यह बात कही.

9. Viral Video: ‘हमें चाइनीज मत कहो, हम भारतीय हैं’: 4 साल की वायरल गर्ल Karga Tinkle Gongo का वीडियो जीत रहा दिल

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर की रहने वाली 4 साल की मासूम बच्ची कार्गा टिंकल गोंगो (Karga Tinkle Gongo) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और देशभक्ति भरे अंदाज के कारण टिंकल का वीडियो लगातार ट्रेंड कर रहा है.

10. दिल्ली : पत्नी से विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर की ससुराल वालों ने की पीट-पीट कर हत्या, 4 लोगों को हिरासत में लिया गया

पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जहां आउटर दिल्ली के निहाल विहार में 31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. आरोप पत्नी के मायके वालों पर है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

11. कैसे तय होती है EPFO की ब्याज दर और आपके PF पर इसका क्या असर पड़ता है?

ईपीएफओ की ब्याज दर का सीधा असर कर्मचारियों की पीएफ बचत पर पड़ता है. जानिए ब्याज दर कैसे तय होती है, खाते में ब्याज कैसे जुड़ता है और दर में बदलाव से आपकी बचत कितनी प्रभावित होती है.

12. JSSC CGL कर्मियों की सोमवार से ड्यूटी पर वापसी संभव, कार्मिक विभाग जल्द जारी कर सकता है आधिकारिक सूचना

झारखंड हाईकोर्ट के फैसले से JSSC CGL के नवनियुक्त कर्मियों को बड़ी राहत मिली है. नियुक्ति रद्द करने के सरकारी आदेश पर रोक लगने के बाद सोमवार से ड्यूटी पर लौटने की उम्मीद जगी है. कार्मिक विभाग जल्द जारी कर सकता है अधिसूचना.

13. सरकार ने छात्रों को धोखा दिया, JPSC-JSSC में CBI जांच से बचने के लिए परीक्षा रद्द की : चंपाई सोरेन

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने राज्य सरकार पर छात्रों के साथ धोखा करने और JPSC-JSSC भर्ती मामलों में CBI जांच से बचने के लिए परीक्षा रद्द करने का आरोप लगाया है. उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की और इसे तानाशाही करार दिया.

14. Patna Students Protest: छात्रों के आंदोलन के बीच CM हाउस पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

PhD होल्डर्स के बाद अब दारोगा अभ्यर्थी भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर गए हैं. बिहार में शिक्षा और रोजगार से जुड़ी मांगों को लेकर प्रदर्शन का दौर लगातार जारी है. हजारों की संख्या में छात्र और अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. पटना की सड़कों पर अलग-अलग वर्ग के अभ्यर्थियों के प्रदर्शन से माहौल गरमाया हुआ है.

15. पटना: मसौढ़ी में बाढ़ का बढ़ा खतरा, SDO ने तटबंधों का किया निरीक्षण; अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

पटना जिले में नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मसौढ़ी अनुमंडल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. एसडीओ ने अधिकारियों के साथ तटबंधों का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया है.

16. UP Politics: मुरादाबाद मण्डल की 7 सीटों पर सपा के प्रभाव को तोड़ने के लिए बीजेपी की नई रणनीति

उत्तर प्रदेश की राजनीति में मुरादाबाद मंडल का महत्व बड़ा है. समाजवादी पार्टी के मजबूत दुर्ग को भेदने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी नई बिसात बिछा रही है. जानिए मण्डल की किन 7 सीटों पर बीजेपी की विशेष नजर है.

17. Hockey World Cup 2026: नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराया, सेमीफाइनल की राह हुई मुश्किल

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स ने भारत को 3-1 से हराकर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. भारत की सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है. जानें मैच का विस्तृत विश्लेषण. पूरी खबर यहां पढ़ें.

18. Hockey World Cup 2026: 2 मैच, 2 हार और 0 अंक…अब कैसे सेमीफाइनल में पहुंचेगी टीम इंडिया?

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम की सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो गई है. दो मैचों में लगातार हार के बाद भारत के खाते में शून्य अंक हैं. जानें कैसे सेमीफाइनल में कैसे पहुंच सकती है भारतीय टीम.

19. अमेरिका में ट्रंप की इमिग्रेशन नीति पर अदालत का फैसला, 75 देशों का वीजा बैन रद्द

अमेरिकी संघीय अदालत के फैसले से अफगानिस्तान, ईरान, इराक, नाइजीरिया और यमन समेत 75 देशों के नागरिकों को बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने देश के आधार पर इमिग्रेंट वीजा रोकने की ट्रंप प्रशासन की नीति को ‘कानून के खिलाफ’ बताया.

20. सिंधु जल संधि पर बौखलाया पाकिस्तान, मंत्री अहसान इकबाल बोले- पानी को हथियार बना रहा भारत

भारत द्वारा सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को ठंडे बस्ते में (In Abeyance) डाले जाने से पाकिस्तान में खलबली मच गई है. शहबाज शरीफ सरकार में योजना एवं विकास मंत्री अहसान इकबाल ने आरोप लगाया है कि भारत पानी को एक हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है. अंतरराष्ट्रीय मंच एशिया सोसाइटी (Asia Society) में दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी मंत्री का यह डर और लाचारी साफ तौर पर छलकती नजर आई.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment