CM Breaking: CM साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल..श्रमिकों के खातों में 39.67 करोड़ करेंगे ट्रांसफर

🇮🇳

Chhattisgarh News /रायपुर. CM विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. वह दोपहर 12 बजे के करीब पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुचेंगे. जहां आयोजित ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.

वहीं, कार्यक्रम में शैक्षणिक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले निर्माण श्रमिकों के 200 मेधावी बच्चों  का सम्मान किया जाएगा.

1 .45 लाख से अधिक श्रमिकों को मिलेगी बड़ी आर्थिक सहायता

दरअसल, प्रदेश के 1 लाख 45 हजार 841 श्रमिकों और उनके परिवारों को आज बड़ी आर्थिक सहायता मिलेगी. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 18 श्रमिक कल्याणकारी योजनाओं के तहत कुल 39.67 करोड़ रुपये की राशि DBT के माध्यम से सीधे श्रमिकों के बैंक खातों में अंतरित करेंगे.

वहीं इस राशि से श्रमिक परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान ही राशि का अंतरण किया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment