छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज.! दो दिन में मिले 85 मरीज..कुल 344 हुए संक्रमित..रायपुर में 50 एक्टिव केस..भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क की सलाह

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। प्रदेश में स्वाइन फ्लू का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 344 लोग स्वाइन फ्लू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 122 सक्रिय मरीज हैं। 32 मरीजों को घर पर अलग रखकर उपचार दिया जा रहा है, जबकि 90 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं।

दरअसल, ताजा आंकड़ों के अनुसार राजधानी में 19 नए मरीज मिलने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 146 पहुंच गई है। इनमें 50 मरीज अभी सक्रिय हैं। सक्रिय मरीजों में 33 को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। जिला अस्पताल, आंबेडकर अस्पताल और एम्स में करीब डेढ़ दर्जन मरीज उपचाररत हैं, जबकि बाकी मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है।

हालांकि, अभी तक किसी मरीज की हालत गंभीर नहीं हुई है और न ही स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना है। रायपुर के अलावा बुधवार को महासमुंद में 10, बिलासपुर में तीन, कांकेर में दो तथा दुर्ग, रायगढ़ और मुंगेली में एक-एक नए संक्रमित मिले।

भीड़ वाले स्थानों पर विशेष सावधानी की जरूरत

फिलहाल, त्योहारों के दौरान बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ सकता है। चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू में सर्दी, खांसी, बुखार और बदन दर्द एक साथ हो सकते हैं। ऐसे लक्षण होने पर जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, खांसते या छींकते समय मुंह ढंकने और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने की सलाह दी गई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment