छत्तीसगढ़ में मूक-बधिर से हैवानियत पर अदालत की सख्ती.! दोषी को 10 साल की सजा और 4 लाख रुपये जुर्माना..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/रायपुर। मूक-बधिर युवती से दुष्कर्म के मामले में राजधानी की विशेष अदालत ने आरोपित विमल कुमार नट (19) को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। तृतीय फास्ट ट्रैक विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनिता ध्रुव की अदालत ने आरोपित पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड नहीं देने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अदालत ने पीड़िता की मानसिक और शारीरिक पीड़ा को देखते हुए चार लाख रुपये मुआवजा देने का भी आदेश दिया है।

तिल्दा नेवरा क्षेत्र की घटना: बाजार गई युवती से दुष्कर्म

दरअसल, मामला तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार 14 अक्टूबर 2025 की शाम पीड़िता बाजार गई थी। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान वह बैकुंठ (टंडवा) पानी टंकी के पास आरोपित के साथ मिली। जांच में सामने आया कि आरोपित ने उसकी शारीरिक अक्षमता का फायदा उठाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे।

मेडिकल रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर सजा तय

फिलहाल, विशेष लोक अभियोजक विमला तांडी ने अभियोजन की ओर से साक्ष्य और दलीलें पेश कीं। बचाव पक्ष ने आरोपों को झूठा बताया, लेकिन अदालत ने मेडिकल रिपोर्ट और परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर विमल कुमार नट को दोषी ठहराते हुए आरोपित को जेल भेज दिया।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment